Connect with us

खबर रायगढ़

रायगढ़ में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क ध्वस्त, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार, व्हाट्सएप-यूपीआई से चल रहा था खेल ..

Published

on

रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ सट्टा रेड, चक्रधरनगर-जूटमिल में दो कार्रवाई, 3 आरोपी पकड़े गए ,

एसएसपी का सख्त संदेश — जुआ-सट्टा बर्दाश्त नहीं, ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 3 आरोपी जेल भेजे गए ..

रायगढ़, शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की बिक्री के साथ-साथ अवैध सट्टेबाजी पर भी रायगढ़ पुलिस ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। इसी क्रम में कल थाना जूटमिल, चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीमों ने सक्रिय मुखबिरों से मिली पुख्ता जानकारी पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना चक्रधरनगर की कार्रवाई –

चक्रधरनगर व साइबर थाना की टीम ने पक्की खोली सिंधी कॉलोनी में दबिश देकर सुरेश माखिजा और उसके बेटे गिरीश माखिजा को पकड़ा। दबिश के दौरान घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला, काफी प्रयास के बाद पुलिस भीतर पहुंची तो सुरेश माखिजा मौजूद मिला। पूछताछ में उसने सट्टा जुआ चलाना स्वीकार किया। इसी बीच बाथरूम से जलने की बदबू आने पर दरवाजा खुलवाया गया, जहां उसका बेटा गिरीश माखिजा मिला, जो साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से कुछ सामग्री जला कर फ्लश कर चुका था। मौके पर पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपने घर से ही मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर सट्टा खेलने वालों से अंकों का विवरण लेते थे, दांव की राशि यूपीआई के जरिए अपने बैंक खातों में मंगवाते थे और जीत की रकम ऑनलाइन ही वापस करते थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से वीवो कंपनी के दो 5जी मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनके व्हाट्सएप चैट और फोटो गैलरी में विभिन्न अंकों पर रुपये के दांव से संबंधित सट्टा पट्टी के प्रमाण पाए गए। सुरेश माखिजा (उम्र 65 वर्ष) एवं गिरीश माखिजा (उम्र 34 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 22 पक्की खोली सिंधी कॉलोनी थाना चक्रधरनगर, के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(क), 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 31 जनवरी 2026 की रात विधिवत गिरफ्तारी की गई है। ट्रांजेक्शन डिटेल निकाले जा रहे हैं, मामले में आगे जांच जारी है ।

थाना जूटमिल में हुई कार्रवाई –

वहीं जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजीव गांधी नगर में छापेमारी कर प्रमोद वारे पिता प्यारेलाल वारे उम्र 26 वर्ष को रंगे हाथ सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखे कागज, पोको कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल (जिसमें व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाना पाया गया), नगद 3,580 रुपये एवं एक डॉट पेन जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 06(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) सुरेश माखिजा (उम्र 65 वर्ष)।
(2) गिरीश माखिजा (उम्र 34 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 22 पक्की खोली सिंधी कॉलोनी थाना चक्रधरनगर।
(3) प्रमोद वारे पिता प्यारेलाल वारे उम्र 26 वर्ष राजीवगांधी नगर जूटमिल।

जप्ती – 3 मोबाइल, नकद 3,580 रुपये एवं ऑनलाइन सट्टा के स्क्रीन शॉट्स।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक विरेंद्र भगत, प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक शशि भूषण साहू, आरक्षक धनेश्वर प्रसाद उरांव सहित साइबर थाना प्रभारी नासिर खान, प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंद लाल साहू, एएसआई नंद कुमार सारथी एवं दोनों थानों के स्टाफ की अहम भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश –

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि “जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending