Connect with us

खबर सक्ती ...

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान ..

Published

on

जिले के दो विकासखंड सक्ती–डभरा में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ..

सक्ती, जिले के सक्ती और डभरा विकासखंड में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड (KVSSL) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना एवं उन्हें उद्यमिता से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं प्रबंधनात्मक जानकारी प्रदान करना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न ग्रामों से आई महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान KVSSL की विशेषज्ञ टीम, जिला पंचायत के विशेषज्ञों तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DTIC), सक्ती के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

14 दिनों की अवधि में प्रतिभागियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) की मूल जानकारी, बुक कीपिंग एवं लेखा-जोखा, उद्यम पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक लाइसेंसिंग, आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की प्रक्रिया, उत्पाद विकास, बाजार से जुड़ाव (मार्केट लिंकेज) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित करने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा बाजार में अपने उत्पादों को स्थापित करने हेतु आवश्यक जानकारी एवं आत्मविश्वास प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण सत्रों में सहभागिता एवं संवाद के माध्यम से महिलाओं की व्यावहारिक समझ को सुदृढ़ किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार सृजन एवं स्थानीय आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिससे क्षेत्र में महिला उद्यमिता को नई दिशा मिलने की अपेक्षा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending