Connect with us

खबर बिलासपुर

गणतंत्र दिवस-2026 पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों, सुरक्षा बलों व स्वयंसेवकों का सम्मान ..

Published

on

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने प्रदान किए प्रमाणपत्र व प्रशंसा पत्र ..

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, सुरक्षा बलों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में परेड एवं आयोजन से जुड़े दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वालों को प्रमाणपत्र एवं लेटर ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किए गए। समारोह की अध्यक्षता न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने की।

मुख्य न्यायाधीश द्वारा उच्च न्यायालय सुरक्षा कंपनी (02वीं वाहिनी) के कंपनी कमाण्डर बाबूलाल सोनवानी, 13वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की कंपनी के कंपनी कमाण्डर बबीता कुमार नायक, 07वीं वाहिनी एनसीसी छत्तीसगढ़ (डी.पी. विप्र कॉलेज, बिलासपुर) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय, बिलासपुर के अमन लहरे को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन एवं समन्वय में उल्लेखनीय भूमिका निभाने हेतु कैप्टन आशीष शर्मा, मनोज सिन्हा, श्रीमती संगीता साहू एवं धर्मेंद्र सिंह बैस को लेटर ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। उच्च न्यायालय प्रशासन द्वारा सभी सम्मानित व्यक्तियों की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण तथा न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा4 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़5 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...5 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending