खबर जांजगीर-चांपा ..
मुलमुला–अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार ..

शासकीय गोदाम के पीछे जुए पर रेड, 7,110 रुपये नकद व तास पत्ती जब्त ..
जांजगीर-चांपा, जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना मुलमुला एवं थाना अकलतरा की संयुक्त टीम ने ग्राम मुरलीडीह स्थित शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेल रहे 6 जुवाडियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7,110 रुपये नगद एवं तास पत्ती जब्त की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मुरलीडीह में शासकीय गोदाम के पीछे कुछ लोग तास पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई, जहां जुआ खेलते छह आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में करण बघेल पिता राजेश बघेल (26 वर्ष) निवासी पेण्ड्री थाना मस्तूरी, सूरज कुमार कुर्रे पिता कमल कुर्रे (26 वर्ष) निवासी सीपत थाना सीपत, अजय कुमार रात्रे पिता कमल प्रसाद रात्रे (37 वर्ष) निवासी अर्जुनी थाना अकलतरा, प्रकाश पटेल पिता शरन पटेल (29 वर्ष) निवासी तोरवा, ओमप्रकाश केवट पिता लखन लाल केवट (29 वर्ष) निवासी तोरवा थाना तोरवा तथा मुकेश कुमार महिलांगे पिता स्वर्गीय जयराम प्रसाद (30 वर्ष) निवासी सीपत थाना सीपत शामिल हैं।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया गया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, आरक्षक भूपेंद्र कंवर, सनोहर जगत, ओमप्रकाश डहरिया, गोपेश्वर पटेल एवं राजा जयप्रकाश रात्रे का विशेष योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
























You must be logged in to post a comment Login