Connect with us

ख़बर रायपुर

कायाकल्प आयुष अवार्ड में मुंगेली और बिलासपुर के आयुष केंद्रों ने रचा कीर्तिमान ..

Published

on

रायपुर, स्वास्थ्य सेवाओं में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालनालय आयुष विभाग, रायपुर द्वारा आयोजित कायाकल्प आयुष अवार्ड समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में मुंगेली एवं बिलासपुर जिले के आयुष संस्थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया।
कायाकल्प आयुष अवार्ड का मुख्य उद्देश्य आयुष अस्पतालों और औषधालयों में मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना तथा स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्वास्थ्य वातावरण को प्रोत्साहित करना है।

गरिमामयी उपस्थिति में हुआ सम्मान समारोह –

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुष संचालक सुश्री संतन देवी जांगड़े, संयुक्त संचालक सुनील दास, सहायक उप संचालक श्रीमती किरण तिग्गा, उप संचालक श्रीमती ज्योति गजबिये, अरविंद मरावी, सुरेंद्र चंद्राकर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रदेश में आयुष सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की बात कही। वहीं स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया। मुंगेली और बिलासपुर को मिला सम्मान बिलासपुर संभाग अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में आयुष केंद्रों को उनकी उत्कृष्ट स्वच्छता व्यवस्था एवं बेहतर संचालन के लिए पुरस्कृत किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सा एवं थेरेपी सेंटर, मुंगेली को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष, धूमा (बिलासपुर) को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रशासनिक मार्गदर्शन से मिली सफलता –

यह उपलब्धि बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों का परिणाम है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के नेतृत्व में जिले के आयुष केंद्रों ने निर्धारित मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इन चिकित्सकों को मिला विशेष सम्मान –

सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. प्रगति कौशिक (विशेषज्ञ चिकित्सक, थेरेपी सेंटर, मुंगेली) डॉ. भारती श्रीवास (आयुष चिकित्सा अधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर धूमा, बिलासपुर) शामिल रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संचालनालय स्तर पर गदाधर पंडा (प्रांताध्यक्ष), गजेंद्र बघेल, अभ्युदय तिवारी एवं परमानंद सोनकर (सहायक संचालक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही सचिन कौशिक, कृष्ण कुमार पांडे, उमेश कौशले, देवेंद्र साहू, श्रीमती वीना बंजारे एवं अश्वनी पटेल ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

प्रोत्साहन राशि से बढ़ेंगी सुविधाएँ –

कायाकल्प अवार्ड के अंतर्गत चयनित संस्थानों को प्रशस्ति पत्र के साथ प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। इस राशि का उपयोग अस्पतालों के बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा4 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़5 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...5 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending