Connect with us

खबर बिलासपुर

शहरी स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण की दिशा में जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण ..

Published

on

बिलासपुर, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, बिलासपुर के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मोपका स्थित एक निजी होटल में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के उद्देश्य, प्रमुख रणनीतियाँ, शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति, नगरीय निकायों की जिम्मेदारियाँ, मिशन के संचालन में आने वाली चुनौतियाँ तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में नए स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना हेतु भूमि एवं भवन की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, सभापति एवं एमआईसी सदस्य श्याम साहू सहित नगर निगम क्षेत्र के समस्त वार्डों के पार्षदों की सक्रिय सहभागिता रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल, डॉ. गायत्री बांधी, डॉ. रक्षित जोगी, डॉ. बी. के. वैष्णव, सुश्री प्यूली मजूमदार, डॉ. टारजन आदिले सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को शहरी स्वास्थ्य मिशन से जुड़ी योजनाओं की गहन जानकारी प्रदान की गई, जिससे शहरी नागरिकों को सुलभ, सशक्त एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending