Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन का प्रहार, 7 हाईवा जब्त ..

Published

on

जांजगीर-चांपा में रेत माफिया पर सख़्ती, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पूछेली क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए 7 हाईवा वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार खनिज विभाग एवं पुलिस बल को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि खनिज विभाग समय रहते नियमित निगरानी एवं कार्रवाई करता, तो लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाया जा सकता था। लोगों का यह भी आरोप है कि इस संबंध में खनिज विभाग को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन समय पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिसके कारण शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अवैध रेत खनन से न केवल शासन को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अब इस पर पूरी सख्ती बरतने के मूड में है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध रेत खनन, परिवहन एवं भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला टास्क फोर्स को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

प्रशासन की इस कार्रवाई से आमजन में यह उम्मीद जगी है कि अब जिले में अवैध रेत कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending