Connect with us

खबर अकलतरा ..

जेएसडब्ल्यू-केएसके पावर प्लांट के भू-विस्थापित किसानों की बैठक सम्पन्न, 14 सितंबर को होगी अगली बैठक ..

Published

on

अकलतरा, जेएसडब्ल्यू-केएसके पावर प्लांट के प्रभावित आठ गांवों के भू-विस्थापित किसानों की मासिक बैठक रविवार, 7 सितंबर को सम्पन्न हुई। बैठक में जीवन निर्वाह भत्ता समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर अपनी मांगें रखीं। समिति ने घोषणा की कि अगली महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 14 सितंबर को होगी।

बैठक में समिति अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि पेंशनधारी भू-विस्थापितों को प्लांट में नौकरी देने में वरीयता दी जाए और उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाए। सचिव अविनाश सिंह ने भू-विस्थापित किसानों को राज्य कर्मचारी बीमा योजना (ईएसआईसी) के तहत मेडिकल सुविधा प्रदान करने की मांग उठाई।

उपाध्यक्ष सविता भारद्वाज और कोषाध्यक्ष राकेश कुमार साहू ने पेंशन को आजीवन जारी रखने और रोजगार की मांग की। वहीं सदस्य उपेंद्र शांडिल्य, राजू गंधर्व और प्रजा जोगी ने पति-पत्नी को अलग-अलग लाभार्थी कार्ड पर पेंशन देने, गोदनामा धारकों को पेंशन में शामिल करने और नियमित मेडिकल कैंप की मांग की।

पत्रकार सदस्य सनत साहू ने बताया कि पिछले दो वर्षों से मेडिकल कैंप बंद हैं, जिन्हें तुरंत शुरू किया जाना चाहिए। गांवों में हर तीन माह में समस्या निवारण शिविर आयोजित करने की भी मांग की गई।

बैठक में नरियरा, पकरिया, तरोद, रोगदा, झलमला, अकलतरा और अमोरा, नवापारा गांवों के प्रतिनिधियों ने पानी, सड़क और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं सीएसआर मद से उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। प्रतिनिधियों ने कहा कि पेंशनधारी लगभग 600 परिवारों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending