Connect with us

खबर सक्ती ...

बाराद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट के एक अपचारी बालक सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती, थाना बाराद्वार पुलिस ने विद्युत विभाग के कर्मचारी से लूट करने वाले 3 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी कैलाश राम सिदार, जो CSPDCL में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं, ने दिनांक 19 सितंबर 2024 को थाना बाराद्वार में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर की रात लगभग 11:50 बजे, जब वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे, तब धनेलीमांठा पोल्ट्री फार्म के पास तीन स्कूटी सवार लड़कों ने उनका रास्ता रोककर चाकू की धमकी देकर उनका मोबाइल, नकदी और बैग लूट लिया।

घटना के बाद, बाराद्वार पुलिस ने अपराध क्रमांक 220/24 धारा 309(4) और 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की पहचान की।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

अमित विश्वकर्मा, उम्र 23 साल, निवासी कोटा, जिला बिलासपुर,
किशन पाण्डे, उम्र 20 साल, निवासी कोटा, जिला बिलासपुर ,
एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक ,

आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल (मॉडल MOTOROLA EDGE 50 FUSION), 1500 रुपये नकद, एक पिट्ठू बैग और एक टॉर्च बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत 27,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 मिनट ago

🔮 दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें : महिला पुलिस की अपील, सक्ती पुलिस ने जारी किया जागरूकता पोस्टर ..

🔮 एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया पोस्टर व वीडियो क्लिप जारी, महिलाओं और युवतियों में हेलमेट उपयोग बढ़ाने पर...

खबर सूरजपुर ..35 मिनट ago

🔮 कलेक्टर रेना जमील की अपील: आकाशीय बिजली और सर्पदंश से बचाव के लिए बरतें पूरी सावधानी ..

🔮 वर्षाकाल में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव, गरज-चमक के दौरान पक्के भवन में रहें सुरक्षित: जिले में एंटी स्नेक...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

🔮 सक्ती पुलिस के शौर्य-साहस को मिला नागरिक सम्मान, एसपी सहित पुलिस अधिकारियों व जवानों का हुआ अभिनंदन

🔮 नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल पर हटरी धर्मशाला में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, आईजी रामगोपाल गर्ग का...

खबर सूरजपुर ..15 घंटे ago

🔮 विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ..

🔮 125 दिनों का रोजगार, समयबद्ध भुगतान और ग्रामसभा आधारित कार्ययोजना से सशक्त होंगे गांव .. सूरजपुर, विकसित भारत-जी रामजी...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

🔹 प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी ..

🔹 राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण , 🔹 इस खरीफ सीजन में...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

🔮 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान ..

🔮 छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संभाला पदभार .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

🔮 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ती के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान ..

🔮 समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. 🔮...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🔮 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ ..

🔮 हसदेव नदी पर पुल, बिजली विभाग का सब डिवीजन कार्यालय और सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन की घोषणा .. सक्ती, स्थानीय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🔮 भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भूमिपूजन संपन्न ..

🔮 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— नया कार्यालय संगठन की मजबूती और जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनेगा .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

🔮 मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

🔮 मुख्यमंत्री साय ने भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम में सेवा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास कार्यों का किया अवलोकन , 🔮...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending