Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पर्व की धूम, दान, समरसता और उल्लास का पर्व: ..

Published

on

पारंपरिक उत्सव में आधुनिकता का रंग ,

ऑनलाइन छेरछेरा: डिजिटल युग का नया चलन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ में महादान और सामाजिक समरसता का प्रतीक छेरछेरा पुन्नी पर्व आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पौष मास की पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले इस लोक पर्व में बच्चों, युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही टोलियों में बच्चे और युवा घर-घर जाकर छेरछेरा मांग रहे हैं।

“छेरछेरा माई कोठी के धान ला हेर-हेरा” की आवाज से गांव और शहरों की गलियां गूंज रही हैं। घर-घर में लोग दिल खोलकर धान, रुपए, साग-भाजी और फल दान कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां धान और अन्य भेंट दी जा रही है, वहीं शहरी इलाकों में नकदी, टॉफी और खाने की चीजें बांटने का प्रचलन बढ़ा है।

पौराणिक मान्यता और परंपरा:

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, जिसके प्रतीक स्वरूप दान की परंपरा है। इस दिन नई फसल के आगमन की खुशी में गांव के लोग भक्ति गीत गाकर दान मांगते हैं। इकट्ठा किया गया दान सामाजिक कार्यों में उपयोग किया जाता है।

पारंपरिक उत्सव में बदलाव:

समय के साथ छेरछेरा पर्व में कई बदलाव देखने को मिले हैं। पहले पुरुष डंडा नाच और महिलाएं सुआ नृत्य करती थीं। यादव समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में रावत नाच करते थे। लेकिन आधुनिकता के चलते पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का प्रचलन कम हो गया है।

ऑनलाइन छेरछेरा की नई पहल:

बदलते समय के साथ अब छेरछेरा पर्व डिजिटल रूप ले रहा है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन पेमेंट जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर लोग दान इकट्ठा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ से बाहर रहने वाले लोग भी फोनपे और गूगल पे के जरिए पर्व में भाग ले रहे हैं।

खास व्यंजन और परंपराएं:

पर्व के अवसर पर घरों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे आइरसा, सोहारी, उड़द-बड़ा और मांस-मछली बनाए जाते हैं। यह त्योहार ना केवल दान और समरसता का संदेश देता है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को भी उजागर करता है।

सावधानी और अपील:

ऑनलाइन लेन-देन के चलते साइबर ठगी की संभावना बढ़ गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे सावधानी से ऑनलाइन पेमेंट करें और अपनी परंपराओं को संजोए रखें।

छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान है, जो दान, सहयोग और सामुदायिक भावना का संदेश देता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...24 मिनट ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा47 मिनट ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बडी खबर: कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर प्रशासन का शिकंजा ..

मनरेगा की नाली बनी भ्रष्टाचार की नजीर, सचिव निलंबित; तकनीकी सहायक अटैच, सरपंच पर भी कार्रवाई की तैयारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सकरेली कलां से तुर्री धाम के लिए 24 अगस्त को रवाना होगा शिव भक्तों का जत्था ..

सावन के अंतिम सोमवार को भोर 4 बजे कांवड़ यात्रा, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजेगा गांव .. सक्ती, सावन...

खबर सूरजपुर ..3 घंटे ago

जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर ..

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पतालों की व्यवस्थाएं बेहतर करने दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

घोघरी पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, कलेक्टर से भौतिक सत्यापन की मांग ..

सरपंच-सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप, लाखों की आय के बावजूद गांव में विकास कार्य न...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न ..

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श .. रायपुर, मुख्य...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

मध्यस्थता से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की दी जानकारी ..

विधिक जागरूकता शिविर में मध्यस्थता, लोक अदालत व निःशुल्क विधिक सहायता के बताए लाभ .. सक्ती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट ..

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक .. तरायपुर, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending