खबर सक्ती ...
आरक्षण बचाओ, सर्वदलीय ओबीसी वर्ग 15 जनवरी को सक्ती जिला में करेंगे उग्र जनआंदोलन ..

15 जनवरी को सक्ती जिला मुख्यालय के कचहरी चौक में होगा विशाल जनांदोलन और चक्का जाम – लालू गबेल ..
सक्ती, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग की आरक्षण में भारी कटौती कर एक तरह से ओबीसी वर्ग की आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास किया गया है, जिसको लेकर ओबीसी वर्ग में भारी आक्रोश है और आक्रोशित सर्व ओबीसी समाज सड़क की लड़ाई में उतरने मजबूर हो गए।
इस संबंध में गबेल समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष लालू गबेल ने बताया कि पिछले 8 जनवरी को सक्ती जिला के सभी विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण लागू किया जिसमें ओबीसी वर्ग के अधिकार को समाप्त करने का प्रयास किया है जिस पर तत्काल ओबीसी वर्ग द्वारा राज्यपाल से लेकर जिला प्रशासन तक लिखित आपत्ति दर्ज कराई गई है।

विगत 9 जनवरी को सर्वदलीय ओबीसी वर्ग द्वारा सक्ती जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दिया गया है कि अगर ओबीसी वर्ग को पिछले चुनाव की भांति आरक्षण नहीं दिया गया तो आगामी 15 जनवरी 2025 बुधवार को सक्ती जिला मुख्यालय के कचहरी चौक में सर्व ओबीसी समाज सड़क की लड़ाई में विशाल जन आंदोलन और चक्का जाम कर ओबीसी आरक्षण अन्याय के विरोध में उग्र प्रदर्शन करेंगे।
इस जन आंदोलन में सर्वदलीय ओबीसी वर्ग के हजारों लोग जुटेंगे और अपने अधिकार के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेंगे, जिसमें सभी ओबीसी वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किया गया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login