Connect with us

खबर सक्ती ...

उत्साह और गरिमामय ढंग से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह ..

Published

on

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की ली सलामी ,

मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम प्रेषित संदेश का किया गया वाचन ,

विभागीय योजनाओं पर आधारित झाकी प्रदर्शनी से गणतंत्र दिवस समारोह में आए लोगो को योजनाओ की भौतिक रूप से भी मिली जानकारी ,

स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई मनमोहक प्रस्तुति ,

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद के परिजनों को किया गया सम्मानित ..

सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर कार्यालय के निकट कॉलेज ग्राउंड में गरिमामय और भव्य रूप से आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक विधानसभा क्षेत्र मुंगेली पुन्नूलाल मोहले ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं पर आधारित झाकी प्रदर्शनी से गणतंत्र दिवस समारोह में आए लोगो को योजनाओ की भौतिक रूप से भी जानकारी मिली। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद के परिजनों को भी सम्मानित किया गया व विभिन्न शासकिय विभागों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के साथ परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि विधायक पुन्नूलाल मोहले ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गए। मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक उमेश कुमार राय के नेतृत्व में आकर्षक मार्चपास्ट किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सेजेस कसेरपारा देवाशीष बनर्जी द्वारा किया गया। समारोह में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं जिले के नागरिकगण उपस्थित थे।

परेड में जिला बल पुलिस (पुरूष) को मिला प्रथम स्थान –

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आज मार्च पास्ट में नौ टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल (पुरूष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला पुलिस बल (महिला) द्वितीय तथा नगर सेना (पुरूष) को तृतीय स्थान मिला। परेड नॉन प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान सिनियर एन.सी.सी. बालक, द्वितीय स्थान सीनियर एन.सी.सी बालिका और तृतीय स्थान जूनियर एन.सी.सी. बालिका को प्राप्त हुआ। मार्चपास्ट में जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना पुरूष, एन.सी.सी. ब्वायज सिनियर डिवीजन, एन.सी.सी. गर्ल विंग सिनियर डिवीजन, एन.सी.सी. ब्वायज जूनियर डिवीजन, एन.सी.सी. गर्ल्स जूनियर डिवीजन, वन रक्षक प्रशिक्षण केंद्र प्लाटून, भारत स्काऊट एंड गाईड के दल शामिल हुऐ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती को मिला प्रथम पुरस्कार –

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल में समा बांध दिया। जिंदल वर्ल्ड स्कूल को प्रथम स्थान, लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल सक्ती को द्वितीय स्थान और इसी प्रकार सेजेस सक्ती को तृतीय स्थान मिला। सास्कृतिक कार्यक्रमो में कुल 7 स्कूलों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही इस अवसर पर एनसीसी कैडेटस द्वारा देशभक्ति गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया।

झांकी में स्कूल शिक्षा विभाग को मिला प्रथम स्थान –

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आज 8 शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा निति व उल्लास योजना पर प्रस्तुत झांकी को प्रथम स्थान, बाल विवाह प्रतिषेध के चलित झांकी थीम पर आधारित महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को द्वितीय स्थान तथा मत्स्य सह पशुपालन विभाग को एकीकृत मछली व मुर्गी पालन योजना थीम पर तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending