Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ..

Published

on

CYTB स्किन टेस्ट की शुरुआत, टीबी उन्मूलन की ओर बड़ा कदम ..

सक्ती, विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च को मनाया जाता है, यह दिन डॉ. रॉबर्ट कोच द्वारा 1882 में क्षय रोग (टी बी) के लिए जिम्मेदार जीवाणु की खोज की महत्वपूर्ण घोषणा को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। यह खोज चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण क्षण था, जिससे इस विनाशकारी बीमारी के लिए निदान विधियों और उपचारों का विकास हुआ। इस वर्ष का वर्ल्ड टीबी डे 2025 की थीम है- “हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं. इसके लिए लगातार प्रतिबद्ध होकर कार्य करना होगा, जिनके कारण परिणाम अच्छे आएंगे (Yes! Weg Can End TB: Commit, Invest, Deliver.)”

इसी तारतम्य मे जिला सक्ती द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कृपाल सिंह कँवर, जिला क्षय अधिकारी डॉ संत राम सिदार, बाराद्वार नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति मे विश्व क्षय दिवस बाराद्वार के मंगल भवन मे मनाया गया।

जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद राठौर द्वारा विस्तृत रूप से टीबी बीमारी के लक्षण, जाँच उपचार के बारे मे मितानिन दीदीयों को समझाया।
उन्होंने बताया जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओ को भी निक्षय मित्र बनकर आगे आना होगा तभी हम इस बीमारी से मुक्ति पा सकते है। शासन की ओर से पोषण आहार के लिए मरीजों को मिलने वाली राशि के बारे भी विस्तृत जानकारी साझा की गईं। सीएमएचओ एवं जिला क्षय अधिकारी द्वारा भी टीबी की बारीकीयों को उनसे बचने के तरिके एवं ग्राम पंचायत मुक्त के बारे मे जानकारी दी गईं। उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री जी द्वारा विशेष रूप से इस कार्यक्रम की समीक्षा की जाती है, उनका मानना है कि पहले ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने की दिशा मे आगे बढ़ेंगे फिर पुरे प्रदेश को टीबी मुक्त करेंगे। मितानिन दीदीयों द्वारा रैली और शपथ के माध्यम से क्षय रोग को दूर करने की बात कही गईं।
साथ ही जिले मे CYTB स्किन टेस्ट का भी शुरुवात की गईं, जिसके द्वारा टीबी इन्फेक्शन की जानकारी प्राप्त होंगी, जिसमें प्रथम फेस मे हेल्थ वर्कर को यह डोज़ लगेगा इसके उपरांत टीबी मरीज के घर के सदस्यों को भी यह स्किन टेस्ट किया जावेगा पॉजिटिव आने पर उन्हें टीबी से बचाव की दवा खिलाई जावेगी।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से संजय बंजारे सीनियर ट्यूबरकुलोसिस लैब सुपरवाइजर, आशा बरेठ एवं रजनी राठौर विकासखंड मितानिन समन्वयक एवं मितानिन दीदीयां उपस्थित थी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending