Connect with us

खबर सक्ती ...

दीपावली से पहले मिली आर्थिक सहायता बनी खुशियों की सौगात, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल ..

Published

on

महतारी वंदन योजना से गंगाबाई और रजनी के घर जलेंगी खुशियों की दीये ,

हर माह मिलने वाले एक हजार रुपए से गंगाबाई और रजनी ने बढ़ाया मिट्टी के दीयों का व्यवसाय ..

       
सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में खुशहाली के रंग भर रही है। दीपावली से पूर्व योजना की 20वीं किश्त जारी होने से प्रदेशभर की महिलाओं के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी है।
              
इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। योजना का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका को सशक्त करना है। 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जा रही है। यह उन जरूरतमंद महिलाओं के लिए मजबूत सहारा बनकर उभरी है, जो आर्थिक कठिनाइयों और पारिवारिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

श्रीमती गंगाबाई कुम्हार की प्रेरणादायक कहानी –

      
सक्ती जिले की ग्राम पंचायत टेमर निवासी श्रीमती गंगाबाई कुम्हार की कहानी आज अनेक ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। गंगाबाई बताती हैं कि मेरे पति समारू कुम्हार पिछले 8-10 सालों से मिट्टी के बर्तन बनाने का काम कर रहे हैं। दो साल पहले से मैं भी उनके साथ इस काम में जुड़ गई हूँ। हम दोनों मिलकर सीजन अनुसार दीया, मटका, घड़ा, कलश, सुराही और मिट्टी के बर्तन आदि बनाते हैं। अभी दीपावली के समय में हम एक दिन में लगभग 1000 से 1500 दीये बनाते हैं। ग्राहक खुद भी हमारे घर से दिए और बर्तन खरीदने आते हैं, और हम भी आस-पास के गाँवों में भी जाकर बेचते हैं।

गंगाबाई आगे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से उन्हें हर महीने मिलने वाली 1000 रुपए की सहायता राशि का उपयोग दिया बनाने के लिए मिट्टी, रंग और अन्य कच्चे माल खरीदने में किया। इससे हमारे काम की गति बढ़ी और उत्पादन भी अधिक हुआ। इस बार दशहरा और दीपावली से ठीक पहले राशि मिलने से हम बहुत खुश हुए। त्योहार की तैयारी और घर की जरूरतें दोनों आसानी से पूरी हो रही है।

श्रीमती रजनी कुम्हार की प्रेरणादायक कहानी –

इसी क्रम में सक्ती जिले की ही ग्राम पंचायत टेमर निवासी श्रीमती रजनी कुम्हार भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार के जीवन में उजाला भर रही हैं। पहले जहां रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब योजना से मिलने वाली राशि ने उनके जीवन में स्थिरता और आत्मविश्वास का संचार किया है। श्रीमती रजनी ने बताया कि योजना से हर माह मिलने वाले 1000 रुपए से उन्हें न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि उन्होंने इस राशि का सदुपयोग घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ अपने पति पीताम्बर कुम्हार के सहयोग से मिट्टी के दीये, मटके, घड़े, कलश, सुराही और अन्य मिट्टी के उपयोगी बर्तन बनाने के कार्य में किया है। दीपावली के अवसर पर वे प्रतिदिन लगभग 2000 से 2500 दीये तैयार कर रहे हैं, जिससे अच्छी आय प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि योजना से प्राप्त राशि से कच्चा माल खरीदा, जिससे उनके उत्पादन और बिक्री दोनों में वृद्धि हो रही है।

सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम –

     
आज गंगाबाई और रजनी की मेहनत तथा महतारी वंदन योजना की मदद से उनका छोटा सा व्यवसाय लगातार बढ़ रहा है। वे न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर पा रहे हैं, बल्कि गाँव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। श्रीमती गंगाबाई कहती हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का मैं धन्यवाद करती हूँ। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बारे में सोचा, यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। अब हम महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और घर के कामों में आर्थिक रूप से योगदान दे पा रही हैं। श्रीमती रजनी ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और समृद्धि के लिए यह योजना एक सशक्त कदम साबित हो रही है।

आत्मनिर्भरता की मिसाल –

       
महतारी वंदन योजना ने न केवल श्रीमती गंगाबाई और श्रीमती रजनी जैसी महिलाओं को आर्थिक सहारा प्रदान किया है, बल्कि उन्हें अपने पारंपरिक कौशल को सहेजते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी है। महतारी वंदन योजना का असर ग्रामीण क्षेत्रों में साफ देखा जा सकता है। महिलाएं इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपने व्यवसाय, कृषि कार्य, पशुपालन, घरेलू उद्योगों और अन्य कार्यों को सशक्त करने में कर रही हैं। यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वाभिमान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की कहानी है। आज गंगाबाई और रजनी जैसी महिलाएं साबित कर रही हैं कि जब अवसर और समर्थन मिलता है, तो हर महिला अपने जीवन में खुशियों की नई रोशनी जला सकती है, ठीक वैसे ही जैसे उनके हाथों के बनाए दीयों से घर-घर दीपावली जगमगा उठेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending