Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जनचौपाल लगाकर पीएम आवास हितग्राहियों से किया जा रहा संवाद ..

Published

on

आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने व गुणवत्ता के लिए जिला प्रशासन की पहल ..

जांजगीर-चांपा, केद्र एवं राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का जांजगीर-चांपा जिले में निरंतर तेज गति से क्रियान्वयन हो रहा है। इस योजना में और ज्यादा प्रगति लाने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में हितग्राहियों के बीच जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत ग्राम पंचायतों में जिला एवं जनपद पंचायत की तकनीकी सहायकों की टीम हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रही है। जनचौपाल से आवास निर्माण में बेहद कारगर प्रगति देखने को मिल रही है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि आवास पूर्ण करने के लिए ग्राम पंचायत में हितग्राहियों के बीच चौपाल लगाकर संवाद किया जा रहा है। तकनीकी टीम के द्वारा निर्माण कार्यों की सतत निगरानी भी हो पा रही है। स्वीकृत किए जा चुके आवासों में से लगातार परिवारों के पक्के आवास पूर्ण हो रहे है। प्रगतिरत आवासों को पूर्ण किया जाना शेष है। जनचौपाल में संवाद के चिन्हित ग्राम पंचायतों में तकनीकी सहायकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी सलाह और संसाधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जनचौपाल कार्यक्रम में जानकारी दी जा रही है।

जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत डोंगाकोहरोद में जन चौपाल लगाकर ग्रामीण हितग्राहियों ने अपनी बात रखते हुए कई शंका समाधान किए। इसके साथ ही तकनीकी अमले ने भी अधूरे आवासों को पूर्ण करने के लिए ग्रामीणों का प्रेरित किया। जन चौपाल में सरपंच सचिव, प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। पीएम आवास योजना की टीम द्वारा तकनीकी सलाह और संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही को भी प्रोत्साहित कर रही है। आपसी संवाद से हर समस्या का निराकरण करते हुए जांजगीर-चांपा जिले में लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृत आवासों को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़17 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending