Connect with us

ख़बर रायपुर

एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का हुआ चयन — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई: एकता, विकास और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देगा छत्तीसगढ़ की झांकी का प्रदर्शन ..

Published

on

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता नगर (गुजरात) में दिखेगा बस्तर का बदलता स्वरूप ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देखेंगे छत्तीसगढ़ की झांकी — बस्तर की विकास यात्रा पर केंद्रित थीम …

रायपुर, राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी का चयन किया गया है। यह जानकारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में दी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर, उत्तराखंड, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, एनडीआरएफ और एनएसजी की झांकियाँ भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के जनसम्पर्क विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह चयन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपरा और एकता के भाव की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। एकता परेड में प्रस्तुत होने वाली यह झांकी हमारे राज्य की ‘एकता में विविधता’ की अद्भुत परंपरा को सजीव रूप में प्रदर्शित करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की झांकी इस वर्ष बस्तर की बदलती पहचान और विकास यात्रा पर केंद्रित होगी। राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की जा रही यह झांकी बस्तर की जनजातीय अस्मिता, पारंपरिक लोकनृत्य, वेशभूषा, ढोकरा धातु कला, आदिवासी चित्रकला और आधुनिक विकास के समन्वय को प्रदर्शित करेगी। झांकी का मुख्य संदेश होगा कि बस्तर अब बदलाव की राह पर है — संघर्ष से विकास की ओर, भय से विश्वास की ओर। इसमें दर्शाया जाएगा कि जिस भूमि ने कभी संघर्ष और असमानता के दौर देखे, आज वही क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी ढांचे के माध्यम से शांति और समृद्धि की नई पहचान गढ़ रहा है।

राज्य सरकार की पुनर्वास एवं विकासोन्मुख नीतियों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थायी परिवर्तन की दिशा में नई ऊर्जा का संचार किया है। यह झांकी न केवल बस्तर की सांस्कृतिक आत्मा को प्रदर्शित करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, एकता और लोकगौरव की झलक भी पेश करेगी।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं उपस्थित रहेंगे और चयनित राज्यों की झांकियों का अवलोकन करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर लाना है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की झांकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को सशक्त करेगी और देश के सामने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और सामाजिक एकता का उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

13 से 19 जुलाई तक जिला अस्पताल में किशोरियों को निशुल्क लगेगा एचपीवी वैक्सीन ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए 13 से 19 जुलाई तक जिला...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए ने उपचार और पोषण सुधार का उठाया जिम्मा ..

कलेक्टर की पहल को मिला चिकित्सकों का साथ, एक माह बाद फिर होगा बच्चों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन .. सारंगढ़-बिलाईगढ़,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

कलेक्टर के सख्त निर्देश: स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 12 सूत्रीय आदेश जारी ..

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, हर माह होगा सामूहिक पुस्तक वाचन, सभी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन ..

धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन , लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में संगठन को मिली नई मजबूती, दीपक अग्रवाल बने जिला मुख्यालय प्रभारी ..

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला मुख्यालय की कमान संभालेंगे अब दीपक अग्रवाल .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

परसदा खुर्द में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

पैसों का लालच देकर ले गया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट: शव खेत में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश...

खबर रायगढ़21 घंटे ago

🚨 मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद” ..

🚨 एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी वसीम पर महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह और राष्ट्रीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. सूरजपुर, “स्वच्छ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending