Connect with us

खबर रायगढ़

वैदिक स्कूल के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में डीएसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश ..

Published

on

छात्रों को बताए ठगी के नये तरीके और बचाव के उपाय ,

साइबर डीएसपी ने बताया एआई और कंप्यूटर फॉरेंसिक में है सुनहरा भविष्य ..

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर आज उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) अनिल विश्वकर्मा ने वैदिक स्कूल में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आजकल साइबर अपराधी नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं, इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग, नेट बैंकिग और विशेषकर सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग अत्यंत सावधानी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दौर डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित है, इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे एआई, कंप्यूटर फॉरेंसिक जैसे पाठ्यक्रमों को भी अपनाएं, जिनमें भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। साइबर फॉरेंसिक के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले युवाओं की आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत मांग है। राज्य सरकार भी इस ओर काफी कार्य कर रही है।

डीएसपी विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराधियों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर नये-नये तरीके से लोगों को ठगा जा रहा है। शहरों में इसका शिकार अधिक हो रहा है क्योंकि वहां ऑनलाइन लेनदेन और सोशल मीडिया का उपयोग गांव की तुलना में कहीं ज्यादा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताएं।

आगे डीएसपी विश्वकर्मा ने छात्रों को बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के प्रमुख तरीकों में अंजान लिंक या संदिग्ध वेबसाइट पर क्लिक कर अकाउंट हैक करना, फेक कॉल कर बैंक अधिकारी या सरकारी प्रतिनिधि बनकर ओटीपी और पिन की जानकारी लेना, सोशल मीडिया पर प्रोफाइल क्लोन कर रिश्तेदार या दोस्त बनकर पैसों की मांग करना, ऑनलाइन गेमिंग व शॉपिंग एप्स में फर्जी ऑफर देकर पैसे हड़पना, और क्रिप्टो या शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराना शामिल है। उन्होंने यह भी समझाया कि साइबर अपराधी अक्सर डराने, लालच देने या जल्दी निर्णय लेने का दबाव बनाकर लोगों से ठगी करते हैं।

बचाव के उपाय बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, एटीएम पिन और बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करें, संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत कॉल डिस्कनेक्ट कर दें, सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल और निजी जानकारी सीमित लोगों तक ही साझा करें और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है तो बिना समय गंवाए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या फिर सरकारी पोर्टल cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह ने भी साइबर मामलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वयं की जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने छात्रों से सतर्क रहने और अपने परिवार व परिचितों को भी जागरूक करने की अपील की।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक गण, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और साइबर अपराधों से बचाव के लिए उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending