Connect with us

खबर बिलासपुर

शहर विधायक अमर अग्रवाल के विधायक निधि से सिम्स को मिला मल्टी यूटिलिटी वाहन ..

Published

on

सिम्स को मल्टी यूटिलिटी वाहन मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं में होगी और मजबूती ..

बिलासपुर, केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में शहर विधायक अमर अग्रवाल जी के द्वारा विधायक निधि से 12 लाख 57 हजार की लागत से छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) को मल्टी यूटिलिटी वाहन प्राप्त हुआ है। इस वाहन की चाबी विधायक अमर अग्रवाल जी ने सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति को सौंपी। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, डॉ. भूपेंद्र कश्यप, डॉ. ए. आर. बेन, डॉ. अमित ठाकुर, डॉ मधुमिता मूर्ति डॉ सुपर्णा गांगुली डॉ संगीता रमन जोगी डॉ. समीर पैकरा सहित सिम्स के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मल्टी यूटिलिटी वाहन की उपयोगिता अस्पताल में महत्वपूर्ण है। यह वाहन स्वास्थ्य सेवाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान देगा। इसके माध्यम से आपातकालीन सेवा के तहत मरीजों को अस्पताल से अन्य चिकित्सा केंद्रों या जांच सुविधाओं तक तुरंत पहुँचाने की सुविधा होगी। ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर, टीकाकरण, महिला एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को पहुँचाने में सहयोग करेगा।

रोगियों की परिवहन सुविधा में गंभीर मरीजों, वृद्धजनों और महिला रोगियों को सुरक्षित रूप से अस्पताल के विभिन्न विभागों तक ले जाने में सहायक होगा।

दवाइयाँ और चिकित्सा सामग्री रक्त, दवाइयाँ, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य मेडिकल किट को तेज़ी और सुरक्षा के साथ पहुँचाया जा सकेगा।
आपदा प्रबंधन जैसे कि दुर्घटना, बाढ़, महामारी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में राहत कार्य और मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण में सहायक होगा। विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम जैसे स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु सेवाएँ तथा टीबी, मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों के नियंत्रण कार्यक्रमों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने में उपयोगी होगा।

सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि “यह मल्टी यूटिलिटी वाहन अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, तेज़ और प्रभावी बनाएगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी और सिम्स की सेवा क्षमता और मजबूत होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending