Connect with us

खबर सक्ती ...

महिला शक्ति और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई : असौंदा में तीन महिलाओं के खिलाफ शराब प्रकरण दर्ज, 200 किलो महुआ लाहन नष्ट ..

Published

on

महिला समूह की शिकायत पर कार्रवाई, महिला समूह ने गांव को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प ..

सक्ती, ग्राम असौंदा में अवैध शराब के विरुद्ध महिला समूह और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तथा मौके से 16 लीटर महुआ शराब और लगभग 200 किलो महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम असौंदा के महिला समूह ने गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायत सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल से की थी। महिला समूह ने बताया कि गांव में कुछ लोग लगातार महुआ शराब बनाकर बेच रहे हैं, जिससे बाहरी गांवों के लोग आकर शराब सेवन करते हैं और गांव का माहौल खराब हो रहा है। शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग की टीम ने महिला समूह के सहयोग से गांव में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान सुमति उरांव पति हरिचंद उरांव के पास से 8 लीटर, सोनी उरांव पति परदेशी उरांव से 6 लीटर तथा अनिता उरांव पति साहेब लाल के पास से 2 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। सुमति और सोनी उरांव के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत तथा अनिता उरांव के विरुद्ध धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं शासकीय भूमि पर रखे गए लगभग 200 किलो लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ आबकारी उपनिरीक्षक रघुनाथ पैकरा, स्टाफ परसराम, भारती यादव, वाहन चालक कमलेश यादव एवं नगर सैनिक शामिल रहे।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार महिला समूहों के सहयोग से गांवों में अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। महिला समूह के सदस्यों ने कहा कि वे गांव को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर सतत प्रयास करती रहेंगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending