Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत के जीजाजी एवं वेद प्रकाश महंत के पिता जी सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. बुधराम महंत का निधन, चाम्पा में हुआ अंतिम संस्कार ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं राजेश महंत के जीजाजी, एवं वेद प्रकाश महंत (बड़े मुन्नू) के पिता जी सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. बुधराम महंत का 83 वर्ष की आयु में लम्बी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

रविवार 21 सितम्बर को उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे चाम्पा स्थित निज निवास सिंधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर मुक्ति धाम तक पहुँची। स्वजन, रिश्तेदारों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति में हसदेव नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत अपने परिवार सहित चाम्पा पहुँचे और अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जीजाजी का मानवीय और सामाजिक व्यवहार उनके विशाल व्यक्तित्व का प्रतीक रहा। अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब उनके प्रति लोगों के गहरे सम्मान और आत्मीय लगाव को दर्शाता है।

डॉ. महंत ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान मिले और शोकाकुल परिजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान हो। उन्होंने महंत परिवार की ओर से अंतिम यात्रा में उपस्थित सभी जनों के प्रति आभार प्रकट किया।

ॐ शांति .., ॐ शांति ..

इस अवसर पर विधायक व्यास नारायण कश्यप, राघवेंद्र सिंह, बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक विनय जायसवाल, आशीष सिंह, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू ), साधेश्वर गबेल, अमित राठौर, बंटी धंजल सहित चांपा, जांजगीर, नैला, अकलतरा, बिलासपुर, कोरबा, सक्ती क्षेत्र से काफी संख्या में लोगो ने स्व. बुधराम महंत जी की अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़54 मिनट ago

🚨 गोवा से संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा वार, 6 बड़े खाईवाल गिरफ्तार ..

🚨 मध्य भारत के करोड़ों के क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, हवाला कनेक्शन से लेकर APK बेटिंग चैनल तक जांच...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending