Connect with us

खबर सक्ती ...

महाशिवरात्रि पर सक्ती में भव्य शिव बारात, आयोजन समिति ने कलेक्टर–एसपी से की मुलाकात ..

Published

on

15 फरवरी को ऐतिहासिक शिव बारात, हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मांगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था ,

शिव भक्ति में डूबेगा सक्ती, भव्य झांकियों और बारात को लेकर पूरे जिले में तेज प्रचार प्रसार – अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ..

सक्ती, नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026, रविवार को भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं एडिशनल कलेक्टर वीरेन्द्र लकड़ा से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। साथ ही शिव बारात की विशालता को देखते हुए विशेष पुलिस सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

मुलाकात के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें ससम्मान, सहपरिवार शिव बारात एवं उससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का आमंत्रण दिया और आयोजन की भव्यता व व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने समिति को आश्वस्त किया कि शिव बारात का आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव बारात समिति सक्ती द्वारा विशाल स्तर पर शिव बारात निकाली जा रही है। शिव बारात रेलवे स्टेशन सक्ती से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड एवं नगर भ्रमण करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, बाजार ग्राउंड सक्ती में संपन्न होगी, जहां भव्य वरमाला कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार हर वर्ष लगभग 10 हजार शिव भक्त इस आयोजन में शामिल होते हैं। शिव बारात में 10 से अधिक बाजे, डीजे, धुमाल तथा सुप्रसिद्ध झांकियां आकर्षण का केंद्र रहती हैं।

आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए समिति ने रेलवे स्टेशन से लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम तक पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending