Connect with us

खबर कोरबा

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

Published

on

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है ..

कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली के अवसर पर बुधवार को कोरबा कोहड़िया स्थित हसदेव नदी तट पर भवानी मंदिर के समीप छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर परिसर में भव्य हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति, कोरबा के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने हरेली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा, संस्कृति और विरासत को संजोकर रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हरेली केवल कृषि उपकरणों की पूजा का पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी, किसान, प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के बीच अटूट संबंध का प्रतीक है।

डॉ. महंत ने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाना अपनी पहचान को बचाना है। ऐसे लोकपर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने हरेली महोत्सव के आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को बधाई दी।

💠 पारंपरिक रंग में रंगा महोत्सव –

कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का ढोल-नगाड़ों, पुष्पहारों एवं पारंपरिक तरीके से आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे परिसर में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। लोकगीत, लोकनृत्य, गेड़ी दौड़, नरियर फेंक और फुगड़ी सहित विभिन्न पारंपरिक प्रतियोगिताओं ने लोगों का उत्साह बढ़ाया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इन आयोजनों में हिस्सा लिया।

अतिथियों के आगमन पर राज्यगीत ‘‘अरपा पैरी के धार…’’ की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम के वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। छत्तीसगढ़ी लोकमंच के सुप्रसिद्ध कलाकार थिरमनदास एवं उनकी मंडली ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

💠 हरेली कृषि संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का पर्व –

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्वों में से एक है। इसमें कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकजुटता का भाव दिखाई देता है। किसान और कृषि हमारी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ लोकसंस्कृति की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि जिस समाज को अपनी माटी और संस्कृति पर गर्व होता है, उसकी पहचान और आत्मसम्मान को कोई मिटा नहीं सकता।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के पदाधिकारियों सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर4 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..4 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending