खबर अकलतरा ..
सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि व जेएसडब्ल्यू अधिकारी हुए शामिल ..
अकलतरा, भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव एवं वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह का जन्मदिन इस वर्ष सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भूविस्थापित आठ गांव—नरियरा, लटिया, पकरिया, तरोद, मुरलीडीह, रोगदा, नवापारा और अमोरा के प्रतिनिधियों के साथ जेएसडब्ल्यू प्लांट प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रमों में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत राधा वल्लभ मंदिर एवं भगत कुआं मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि अविनाश सिंह लंबे समय से सामाजिक कार्यों के साथ-साथ भूविस्थापितों के अधिकारों और हितों के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।
जेएसडब्ल्यू के मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को समाज सेवा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
बिलासा ब्लड बैंक के नितेश ताम्रकार ने अविनाश सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

देर शाम वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं करीबी मित्रों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर संस्था की ओर से स्वामी विवेकानंद का तैलचित्र अविनाश सिंह को स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया। दिनभर विभिन्न स्थानों पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने जन्मदिन मनाया। वहीं सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की भरमार रही तथा सैकड़ों लोगों ने फोन के माध्यम से भी उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किए।
समूचे आयोजन के दौरान समाज सेवा, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने अविनाश सिंह के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके निरंतर सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















