खबर जांजगीर-चांपा ..
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी ..
जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खोखसा में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना, विषम परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ स्वयं की रक्षा करने के लिए सक्षम बनाना तथा उनमें साहस एवं आत्मरक्षा के गुण विकसित करना था।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षक वरुण पाण्डेय ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अचानक हमले, गला दबाने अथवा पकड़ लिए जाने जैसी परिस्थितियों में स्वयं का बचाव करने के प्रभावी उपायों और त्वरित प्रतिक्रिया के कौशल का प्रदर्शन कर छात्राओं को अभ्यास भी कराया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को उनकी आयु के अनुरूप गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की असहज या संदिग्ध स्थिति में बिना डरे अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को तत्काल जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 तथा महिला हेल्पलाइन 181 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।
इसके अलावा छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। बताया गया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा, सतर्कता और महिला सम्मान बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाना रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















