Connect with us

खबर सूरजपुर ..

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

Published

on

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ..

सूरजपुर, “स्वच्छ सूरजपुर, सुंदर सूरजपुर” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन में शनिवार को नगर पालिका परिषद सूरजपुर द्वारा बड़कापारा छठ तालाब परिसर में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रेना जमील स्वयं श्रमदान में शामिल हुईं और तालाब परिसर की साफ-सफाई के साथ पौधारोपण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल शासन या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का संकल्प ले, तो पूरा जिला स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बन सकता है।

कलेक्टर ने कहा कि किसी भी शिक्षित और जागरूक समाज की पहचान उसकी स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता से होती है। उन्होंने नागरिकों से शासन एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग करने तथा नियमित रूप से सामूहिक श्रमदान में भाग लेने की अपील की।

कलेक्टर रेना जमील ने लोगों से आग्रह किया कि स्वच्छता को केवल एक सरकारी अभियान न मानें, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उनका कहना है कि हर नागरिक का छोटा-सा प्रयास ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित सूरजपुर की मजबूत नींव बनेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, डिप्टी कलेक्टर, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, नगर पालिका के कर्मचारी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान तालाब परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Latest

खबर पाली6 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 67 आवेदन प्राप्त ..

आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करें विभागीय अधिकारी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे कार्यालयों में उपस्थिति करे सुनिश्चित – कलेक्टर .. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना ..

कलेक्ट्रेट में सजे इको-फ्रेंडली राखियों के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़, बिहान समूह की महिलाओं को मिला प्रोत्साहन .....

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

केसला टोल प्लाजा हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास ..

20 किमी दायरे के स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों को राहत, मासिक 350 रुपये तो सालभर के लिए लगभग लगेंगे 4,200...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित टीम को बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती नगर पालिका पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, बालिकाओं की पहल ने जीता सभी का दिल .. सक्ती, भाई-बहन के पवित्र...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending