Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

रामनामी जनों की उपस्थिति में नेशनल अवार्ड विजेता रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन ..

Published

on

कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के वरिष्ठजनों का किया सम्मान ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित रामनामी समुदाय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन सरसीवा थिएटर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल, जिला एवं ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामनामी समुदाय के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डॉक्यूमेंट्री में रामनामी समुदाय के इतिहास, इसकी स्थापना, समाज की अनूठी परंपराओं, धार्मिक आस्था, जीवन शैली तथा सांस्कृतिक विरासत को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसमें यह भी दिखाया गया कि रामनामी समुदाय का उद्भव कैसे हुआ, समाज के लोग अपने शरीर पर भगवान श्रीराम का नाम अंकित कर किस प्रकार अपनी आस्था का प्रदर्शन करते हैं तथा रामनामी मेले का आयोजन किस तरह होता है। मेले में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सामूहिक रामायण पाठ और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को भी डॉक्यूमेंट्री में सुंदर ढंग से चित्रित किया गया है।

डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन के बाद कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं उपस्थित अधिकारियों ने रामनामी समुदाय के वरिष्ठजनों का श्रीफल, शॉल तथा रामायण ग्रंथ भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान रामनामी समाज के लोगों ने भी जिला प्रशासन के इस सम्मान और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों की सराहना की।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि रामनामी समुदाय केवल सारंगढ़-बिलाईगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान है। इस समाज की परंपराएं, आस्था और जीवन मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। 72वे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त यह डॉक्यूमेंट्री सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ती और जांजगीर चाम्पा जिले के लिए गर्व का विषय है और इससे देश-दुनिया के लोग रामनामी समाज की समृद्ध विरासत से परिचित होंगे।

कार्यक्रम में बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक, सरसीवा तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर, पटवारी, विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में रामनामी समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत रहा।

यह आयोजन जिले की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित इस डॉक्यूमेंट्री ने न केवल रामनामी समुदाय की ऐतिहासिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, बल्कि जिले की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी दिलाई।

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा2 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा2 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending