Connect with us

खबर बिलासपुर

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

Published

on

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का ..

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 6 वर्षीय बैगा जनजाति के बालक की आहार नली (अन्ननली) में फंसे सिक्के को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचाई। बालक नरेंद्र, निवासी सरगोंड, तहसील कोटा, जिला बिलासपुर, खेलते समय सुबह लगभग 7:00 बजे गलती से सिक्का निगल बैठा, जिसके बाद उसे निगलने में अत्यधिक कठिनाई होने लगी। परिजन पहले उसे पेंड्रा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार एवं जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

शाम लगभग 6:30 बजे सिम्स पहुंचने पर ईएनटी विभाग ने तत्काल जांच एवं एक्स-रे परीक्षण करने के लियेभेजा गया रेडियोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह के द्वारा एक्सरे में सटीक जानकारी देते हुए सिक्का फसे हुए स्थान का पहचान कर रिपोट दिया गया। जांच में पाया गया कि सिक्का श्वासनली (विंडपाइप) के मुहाने के ठीक पीछे अन्ननली के ऊपरी भाग में फंसा हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति की टीम ने सामान्य एनेस्थीसिया दिया, जिसके बाद रिजिड इसोफैगोस्कोपी की गई। प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आरती पाण्डेय तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता मित्तल के नेतृत्व में ईएनटी टीम ने अत्यंत सावधानी एवं कुशलता के साथ सिक्के को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। पूरी प्रक्रिया बिना किसी जटिलता के संपन्न हुई तथा ऑपरेशन के बाद बालक की स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक रही।

सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि तीनो विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की दक्षता, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों तथा समन्वित प्रयासों से संस्थान में जटिल एवं आपातकालीन मामलों का भी सफल और समयबद्ध उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिम्स का लक्ष्य प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है तथा इसी उद्देश्य से चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि छोटे बच्चों द्वारा सिक्के, बटन बैटरी, चुंबक अथवा अन्य छोटी वस्तुएं निगल लेने की घटनाएं गंभीर चिकित्सीय आपातस्थिति बन सकती हैं। ऐसी परिस्थिति में किसी भी प्रकार के घरेलू उपाय करने के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय जांच एवं उपचार कराना चाहिए, ताकि संभावित जटिलताओं से बचा जा सके।

ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती पाण्डेय ने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के आसपास सिक्के, बैटरी, छोटे खिलौनों के हिस्से तथा अन्य सूक्ष्म वस्तुएं खुली अवस्था में न रखें। यदि किसी बच्चे को कोई वस्तु निगलने के बाद निगलने में कठिनाई, लगातार लार टपकना, गले में दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो बिना विलंब विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करें। शीघ्र चिकित्सा हस्तक्षेप से उपचार सरल हो जाता है और गंभीर जोखिमों से प्रभावी रूप से बचाव संभव होता है।

Latest

खबर कोरबा10 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending