खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..
कुलगाम आतंकी हमले के मृतक भूपेंद्र भैना के घर पहुंचीं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, परिजनों को गले लगाकर बंधाया ढांढस ..

एसपी सुनील शर्मा के साथ शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, हरसंभव प्रशासनिक सहायता का दिया भरोसा ..
सारंगढ़-बिलाईगढ़, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में विगत दिवस हुए आतंकी हमले में जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छुईहा (धनसीर) निवासी 24 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भैना की दुखद मृत्यु के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने परिजनों से संपर्क स्थापित किया और शनिवार को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू स्वयं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के साथ मृतक के निवास पहुंचीं।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने शोकाकुल परिवार से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने मृतक की बहन अन्नू भैना को गले लगाकर ढांढस बंधाया तथा दादी, माता-पिता और अन्य परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि इस दुखद घड़ी में जिला प्रशासन परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है तथा शासन की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर ने परिजनों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन जम्मू-कश्मीर प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन तथा संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है, ताकि आवश्यक सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर परिवार को हर स्तर पर सहयोग मिल सके।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने भी परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने घर के भीतर बैठकर परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
मौके पर बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार, एसडीओपी सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पारिवारिक पृष्ठभूमि –
मृतक भूपेंद्र कुमार भैना का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व हुआ था। अपने पीछे वे पत्नी, तीन वर्षीय पुत्र मानस, दादी शांति बाई, माता नागेश्वरी, पिता दशरथ भैना, 22 वर्षीय बहन अन्नू भैना तथा 18 वर्षीय छोटे भाई अनुराग भैना को छोड़ गए हैं। भूपेंद्र की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















