Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा ..

Published

on

कुलगाम जिला प्रशासन देगा 6 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता, 2 लाख रुपये की तत्काल सहायता जारी ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र कुमार भैना का शनिवार सुबह श्रीनगर के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। इसके साथ ही इस हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम अज्ञात आतंकवादियों ने भूपेंद्र कुमार भैना और दीपक पर गोलीबारी कर दी थी। हमले के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दीपक की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि भूपेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी गई है।

इस आतंकी घटना की जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कड़ी निंदा की है। दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उपराज्यपाल ने सुरक्षा एजेंसियों को अभियान और तेज करने तथा हमले में शामिल आतंकवादियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार या निष्प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त कुलगाम जिला प्रशासन द्वारा 6 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें से 2 लाख रुपये की प्रारंभिक सहायता राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा2 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा2 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending