Connect with us

खबर सूरजपुर ..

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

Published

on

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान ..

सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने सूरजपुर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग, बलिदान और देशभक्ति को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि यह हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी का स्मरण कराता है। यह राष्ट्रीय पर्व प्रत्येक नागरिक को देश एवं समाज के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने जिले के युवाओं एवं विद्यार्थियों को विशेष संदेश देते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, परिश्रम, नवाचार, रचनात्मकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा, कौशल विकास एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता की भावना को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने-अपने स्तर पर जिले के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Latest

खबर सूरजपुर ..21 सेकंड ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...54 मिनट ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

🚨 साइबर अपराध के खिलाफ सक्ती में शुरू हुआ ‘’साइबर जागृति अभियान’’ एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया क्यूआर कोड ..

🚨 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह चलेगा अभियान, जनभागीदारी से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने की...

खबर अकलतरा ..23 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending