Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

Published

on

जाति प्रमाण पत्र के कार्यों में तेजी लाएं, सभी एसडीएम करें विशेष फोकस : कलेक्टर ,

मानसून को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियां रखें दुरुस्त, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्य में विशेष फोकस करते हुए प्रकरणों का तेजी से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने वर्तमान मानसून को देखते हुए जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को संभावित जलभराव एवं अन्य आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने तथा बचाव दलों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी के साथ प्रशिक्षित तैराकों एवं बचाव उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में केवल औपचारिकता न हो, बल्कि आवेदकों को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। इसी प्रकार सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का भी समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरण, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी विभागों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित एवं अविवादित नामांतरण, विवादित एवं अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार एवं आधार प्रविष्टि सहित अन्य प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा, विद्युत, खाद्य, सहकारिता, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों तथा जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending