खबर सक्ती ...
सक्ती जिले के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि कौन? सांसद कमलेश जांगड़े या देवेंद्र प्रताप सिंह! ..

दो दिनों में जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी हुईं दो अलग-अलग विज्ञप्तियां, नगर से लेकर जिले तक चर्चाओं का बाजार गर्म, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार ,
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन के कार्यकाल का पहला राज्योत्सव, आयोजन से पहले ही मुख्य अतिथि के नाम को लेकर चर्चा में आया प्रशासन ..
सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को सक्ती जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन समारोह के आयोजन से पहले ही मुख्य अतिथि के नाम को लेकर ऐसा असमंजस सामने आया है, जिसने पूरे जिले में चर्चाओं को तेज कर दिया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय से महज दो दिनों के अंतराल में जारी दो अलग-अलग विज्ञप्तियों में दो सांसदों को मुख्य अतिथि बताए जाने से अब सवाल उठ रहा है कि आखिर राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि कौन होंगे?
दरअसल, 29 अक्टूबर को जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया था कि 2 नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि होंगी। वहीं, इसके अगले दिन 30 अक्टूबर को जारी दूसरी विज्ञप्ति में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम उल्लेखित कर दिया गया। एक ही कार्यक्रम के लिए दो अलग-अलग सांसदों के नाम सामने आने के बाद प्रशासनिक सूचना तंत्र को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
नवपदस्थ कलेक्टर के कार्यकाल का पहला राज्योत्सव, शुरुआत में ही चर्चा का विषय बनी व्यवस्था –
खास बात यह है कि कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में यह पहला राज्योत्सव समारोह आयोजित होने जा रहा है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय आयोजन से पहले मुख्य अतिथि के नाम को लेकर दो अलग-अलग आधिकारिक विज्ञप्तियां जारी होना चर्चा का विषय बन गया है। लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या पहली विज्ञप्ति जारी होने के बाद मुख्य अतिथि में बदलाव किया गया है या फिर दूसरी विज्ञप्ति में नाम संबंधी त्रुटि हुई है? यदि मुख्य अतिथि बदले गए हैं तो इसकी स्पष्ट जानकारी भी सार्वजनिक होनी चाहिए, ताकि आमंत्रण और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभागीय प्रदर्शनियों की भी रहेगी धूम –
गौरतलब है कि 2 नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शासन के अलग-अलग विभागों द्वारा विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने समारोह के सफल आयोजन के लिए कानून एवं शांति व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, मंच एवं पंडाल व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंच संचालन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल राज्योत्सव की तैयारियों के बीच मुख्य अतिथि के नाम को लेकर बना असमंजस नगर ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजर जिला प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि पर टिकी है कि 2 नवंबर को राज्योत्सव के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में किस सांसद की उपस्थिति रहेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















