Connect with us

ख़बर रायपुर

सांसद राहुल गांधी के 25 सितम्बर को बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में होंगे शामिल ..

Published

on

‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का करेंगे शुभारंभ ,

‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र के साथ 25 हजार रूपए की प्रथम किश्त का होगा वितरण ,

‘‘प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना‘‘ के छूटे हुए एक लाख हितग्राहियों को 25 हजार रूपए के मान से प्रथम किश्त की राशि का वितरण ,

‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रूपए की राशि का हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरण ,

स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री का होगा शुभारंभ ..

रायपुर, लोकसभा सांसद राहुल गांधी 25 सितम्बर को दोपहर 12 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद श्री गांधी और मुख्यमंत्री श्री बघेल ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ एवं ‘‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना‘‘ के 1,30,000 हितग्राहियों को 25-25 हज़ार रूपए की प्रथम किस्त की राशि का वितरण, ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। श्री गांधी और श्री बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 524.33 करोड़ रुपए की लागत वाले 185 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, सांसद दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। यह सम्मेलन परसदा के फायर एवं एस.डी.आर.एफ. मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
आवास न्याय सम्मेलन में सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे तथा योजना की प्रथम किश्त की राशि का हितग्राहियों के खाते में अंतरण करेंगे। सांसद श्री गांधी और मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके साथ प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के छूटे हुए 01 लाख हितग्राहियों को 25 हजार रूपए के मान से प्रथम किश्त की राशि का वितरण करेंगे।
इस मौके पर अतिथियों द्वारा आयोजन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों से भेंटकर आवास स्वीकृति आदेश, योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक तथा ट्राईसिकल आदि का वितरण करेंगे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री गनियारी-नगोई का शुभारंभ भी किया जाएगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि केन्द्र सरकार यदि आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का सर्वे प्रारंभ नहीं कराती है, तो राज्य सरकार सर्वे कराकर उन्हें आवास बनाने के लिए मदद करेगी।
आवास न्याय सम्मेलन में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, सांसद बिलासपुर अरूण साव, सांसद कोरबा ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, विधायक शैलेष पाण्डेय, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, डॉ. श्रीमती रेणु जोगी, रजनीश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरूण सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 मिनट ago

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट ..

युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं छत्तीसगढ़ का गौरव – मुख्यमंत्री साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर जांजगीर-चांपा ..50 मिनट ago

जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी निलंबित ..

पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश: शिकायत मिलते ही पंतोरा चौकी का प्रधान आरक्षक निलंबित, SDOP को दिए जांच के आदेश...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा पुस्तिकाओं के अद्यतन का विशेष अभियान, बीईओ दिलीप पटेल की पहल से शिक्षा विभाग में अभिलेख प्रबंधन को मिली नई गति ..

शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा अभिलेख होंगे त्रुटिरहित, सक्ती विकासखंड में सेवा पुस्तिकाओं के सुव्यवस्थित संधारण का व्यापक अभियान जारी .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री , प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी ..

21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन .. रायपुर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

इतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर ..

धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास के नए युग में प्रवेश करेगा क्षेत्र , मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

295 करोड़ की विकास सौगात लेकर कल 14 जून को जांजगीर-चांपा आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 341 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, पोंड़ी (राछा) में होगा भव्य आयोजन ..

जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 14 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान नवागढ़...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

हाईवे पर उतरे एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, सड़क सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ढाबा संचालकों, ट्रक चालकों और टोल प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश ..

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अव्यवस्था पर सख्त पुलिस, एसपी ने किया निरीक्षण, सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बहू से दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी ससुर को 7 घंटे में किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर करता रहा शोषण, बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, थाना बाराद्वार...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन ..

लोक शिक्षण संचालनालय का कड़ा रुख- ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बैन, बायोमेट्रिक और टैज्ञ ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending