खबर सक्ती ...
सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक ,
दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह नृत्य में मारी बाजी ..
सक्ती, जिले के निकटवर्ती ग्राम सकरेली कलां में नवयुवक दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय मड़ई मेला एवं दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव के हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रावण दहन और आतिशबाजी देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रावण दहन के बाद आयोजित डांस प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, जिसमें कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर कुलदीप जायसवाल, जुड़गा थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल, समाजसेवी यशवंत साहू, पूर्व सरपंच डमरूधर साहू, सरपंच संघ सक्ती के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिदार, बोरदा सरपंच संजय सिदार, सरवानी के पूर्व सरपंच उत्तम लहरे तथा तेंदूटोहा के सरपंच अग्नि सिदार सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच जगन्नाथ सिदार एवं उपसरपंच तोरेन्द्र पटेल ने की। मंच संचालन मिलन श्रीवास ने किया।
सत्य की जीत और सद्भाव का दिया संदेश –

मुख्य अतिथि इंजीनियर कुलदीप जायसवाल ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ रहने की प्रेरणा देता है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि बुराई का अंत हमेशा होता है। दशहरा हमें जीवन में सद्भाव, संयम और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। वहीं, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने कहा कि सभी को नारियों का सम्मान करना चाहिए, सत्य का मार्ग अपनाना चाहिए और बुराइयों का त्याग करना चाहिए।
डांस प्रतियोगिता में कलाकारों ने बांधा समां –
रावण दहन के बाद आयोजित डांस प्रतियोगिता में कोरबा, खरसिया, रायगढ़, शिवरीनारायण, झारसुगुड़ा (ओडिशा), दुर्ग-भिलाई और रायपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रातभर चली प्रतियोगिता में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। गुलाबी ठंड के बीच लोगों ने कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया।
प्रतियोगिता के समूह नृत्य वर्ग में दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य प्रतियोगिता में रायपुर के राधा-कृष्ण युगल डांस ने बाजी मारी, जबकि एकल नृत्य वर्ग में खरसिया की सोनम ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

एक दिवसीय मड़ई मेला एवं दशहरा उत्सव में पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल रहा। हाईस्कूल मैदान में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। नवयुवक दशहरा उत्सव समिति सकरेली कलां के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..




















