Connect with us

खबर सक्ती ...

मतदान प्रक्रिया के संबंध में सक्ती में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कराया जा रहा आयोजन ..

Published

on

सभी रिटर्रिंग ऑफिसर, सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, नोडल और सेक्टर ऑफिसर्स सहित संबंधित अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशानिर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान प्रक्रिया एवं ई.व्ही.एम. के संबंध में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कराया जा रहा है। जिसमें सभी रिटर्रिंग ऑफिसर, सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, नोडल और सेक्टर ऑफिसर्स सहित संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आम सभा, रैली, जुलूस की अनुमति, संपत्ति विरूपण के मामले, वाहन अनुमति, मतदाता सूची मुद्रण एवं नाम निर्देशन के लिए मतदाता सूची तैयार करना, मतदाता सूची की चिन्हांकित प्रति एवं अन्य प्रतियां तैयार करने सहित फेक न्यूज एवं सोशल मीडिया में भ्रांमक समाचार के संबंध में आवश्यक जानकारी और आचार संहिता लगने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये दिशानिर्देशों के अनुरूप नियमानुसार किये जाने वाले कार्रवाई की जानकारी विस्तार से दी गई।
जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस प्रशिक्षण के साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आचार संहिता घोषणा के बाद किए जाने वाले कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसके साथ ही रेण्डमाइजेशन, रेण्डमाइजेशन के बाद मशीन वितरण प्रक्रिया, मतदान केन्द्रवार चुनाव संबंधी सामग्री वितरण, मतदान दल का मतदान केन्द्र पर पहुंचना, माकपोल के साथ ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट के कन्ट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, व्हीव्हीपैट सभी का प्रदर्शन करते हुए पुनः विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर ने चुनाव कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों को अपने शासकीय दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, अनुविभागीय अधिकारी सक्ती पंकज डाहिरे, नोडल अधिकारी बीपी भारद्वाज, समस्त रिटर्रिंग ऑफिसर, सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, नोडल और सेक्टर ऑफिसर्स सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस 29 सितम्बर को –

जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस प्रशिक्षण 29 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित होगा। जिसमें सभी रिटर्रिंग ऑफिसर, सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, नोडल और सेक्टर ऑफिसर्स, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया की विस्तृत प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर, दिव्यांग वोटर, एमसीसी, नाम निर्देशन की प्रक्रिया, ईव्हीएम की कमिशनिंग सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दी जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़16 मिनट ago

🚨 रायगढ़ पुलिस की देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ..

🚨 सीएसपी रायगढ़ और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में थाना साइबर और चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने किया रेड ,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ थीम पर सक्ती में मैराथन दौड़, युवाओं और नागरिकों ने दिखाया उत्साह ..

सक्ती, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ थीम...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

अग्नि सुरक्षा हेतु आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी ..

जांजगीर-चांपा, ग्रीष्म ऋतु में तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं की संभावना को देखते हुए भारत सरकार गृह मंत्रालय,...

खबर रायगढ़18 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending