Connect with us

खबर जशपुर ..

चुनाव के एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या ..

Published

on

सुबह घर से कुछ दूरी पर सडक पर मिली लाश ..

जशपुर, 16 नवंबर, जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हर्रा डांड गाँव में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या हो गई है। मृतक का नाम वृंदा राम बताया जा रहा है। मृतक बुधवार की शाम करीब 8 बजे अपने घर से बाहर निकला और सुबह-सुबह घर से कुछ दूरी पर सड़क पर खून से लथपथ उसकी लाश मिली।

कुनकुरी थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई है, और घटना की जांच कर रही है। कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है। घर के लोगों और गाँव के लोगों के बयान लिए जा रहे है। अब तक की जाँच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज भी पहुँचे। उन्होंने बताया कि मृतक वृंदा राम कांग्रेस का कार्यकर्ता और बूथ का प्रभारी था। यूडी मिंज ने कहा है कि घटना को कई एंगल से देखने की जरूरत है। राजनीतिक एंगल भी हो सकता है, इसलिए पुलिस को चाहिए की घटना की बारीकी से जाँच करें ताकि सही तथ्य सामने आए।

इधर, मृतक के घरवालों का कहना है कि मृतक की किसी से कोई लड़ाई नहीं थी। गाँव के लगभग सभी लोगों से उसके मधुर संबंध थे। घरवालों को अभी तक कुछ भी अंदाजा नहीं लग पा रहा है कि ऐसा कैसे हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जड़ी बूटी से इलाज करता था।

बहरहाल, इस घटना को जादू टोना से भी जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन चूंकि कल याने 17 नवंबर को चुनाव है, और मृतक कांग्रेस का कार्यकर्ता था, इसलिए कांग्रेस इस घटना को राजनीतिक नजरिये से भी देख रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 मिनट ago

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी की 80वीं जयंती पर गौरेला में श्रद्धांजलि सभा, अर्जुन राठौर सहित हजारों समर्थक रहे उपस्थित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री की 80वीं जन्म जयंती के अवसर पर गौरेला स्थित उनके समाधि स्थल पर एक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में शोक की लहर: मोहम्मद नफीस कुरैशी का इंतक़ाल ..

स्टेशन रोड के निवासी नफीस कुरैशी नहीं रहे, जनाज़े का वक्त बाद में होगा घोषित .. सक्ती, स्टेशन रोड क्षेत्र...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविर का होगा आयोजन ..

जिले में 4 मई से 10 जून 2026 तक होगा समाधान शिविर का आयोजन .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, नगर के अग्रसेन चौक मे राहुल गांधी का किया पुतला दहन ..

सक्ती, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा सक्ती द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठियों का किया गया आयोजन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending