Connect with us

खबर रायगढ़

रोस्टर बनाकर नक्शा बटांकन के काम में लायें तेजी – कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ..

Published

on

जिले में लॉ एण्ड ऑर्डर बनाये रखने सूचना तंत्र को मजबूत रखे अधिकारी, अभिलेख शुद्धता के कार्य में भी लाए तेजी ,

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु दिए निर्देश ..

रायगढ़, प्रत्येक पटवारी हल्के के लिए सप्ताहवार रोस्टर तैयार कर नक्शा बटांकन के कार्य में तेजी लायें। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सभी राजस्व अधिकारियों को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करनी है। उक्त बातें कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। कलेक्टर श्री गोयल ने जिले के सभी राजस्व न्यायालयों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी दिखनी चाहिए। राजस्व न्यायालयों में आने वाले प्रकरणों को अनिवार्य रूप से ऑनलाईन दर्ज कर समय-सीमा में उसे निराकृत करना संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अभिलेख शुद्धता का कार्य भी प्राथमिकता से पूर्ण करें। उन्होंने भुईयां सॉफ्टवेयर में खसरों के डिजीटल हस्ताक्षर युक्त अपडेशन का कार्य 31 दिसम्बर तक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में नक्शा-बटांकन के साथ ई-कोर्ट, नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई, डिजीटल हस्ताक्षर, आधार प्रविष्टि व अभिलेख शुद्धता के कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर डी. आर. रात्रे, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, एसडीएम रोहित सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख शिव कुमार पटेल सहित अन्य सभी राजस्व अधिकारी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

लॉ एण्ड ऑर्डर बनाये रखने सूचना तंत्र को मजबूत रखें अधिकारी –

कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में लॉ एण्ड ऑर्डर व्यवस्था दुरूस्त रखने को लेकर भी अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपना सूचना तंत्र मजबूत रखने के लिए कहा जिससे किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित व लॉ एण्ड ऑर्डर को प्रभावित करने की संभावना वाले घटनाओं को विशेष रूप से नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र का निरंतर भ्रमण करने व वहां तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। छेडख़ानी व चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को लेकर विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए रोकथाम के लिए कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

प्रति सप्ताह धान खरीदी का भौतिक सत्यापन करें अपडेट, केन्द्रों में सुरक्षा की हो पर्याप्त व्यवस्था –

कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में जिले में चल रही धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने प्रति सप्ताह धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर उसकी जानकारी एप में ऑनलाईन अपडेट करने के निर्देश दिए। हाल के दिनों में हो रही बारिश के मद्देनजर जिले के सभी खरीदी केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल, डनेज, पानी निकासी की व्यवस्था के साथ अन्य सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। इसी के साथ जिले में अवैध धान के आवक की रोकथाम के लिए बनाये गये चेक पोस्ट में कड़ी निगरानी रखे जाने हेतु उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending