Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के 85,450 किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त ..

Published

on

30 अक्टूबर को खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये, जिलेभर में मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस ..

सक्ती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 30 अक्टूबर 2026 को जारी होने वाली 24वीं किस्त का लाभ सक्ती जिले के 85,450 पात्र किसानों को मिलेगा। प्रत्येक किसान के बैंक खाते में 2,000 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। इस हिसाब से जिले के किसानों के खातों में कुल 17 करोड़ 9 लाख रुपये अंतरित होंगे। इस अवसर पर जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। देशभर में इस किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा।

जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे कार्यक्रम –

सक्ती जिले के उपसंचालक कृषि तरुण प्रधान ने बताया कि 30 अक्टूबर को पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के संबोधन और किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा, ताकि जिले के किसान भी इस आयोजन से जुड़ सकें।

उन्होंने किसानों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

किसानों को सालाना मिलते हैं 6 हजार रुपये –

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इसके अंतर्गत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजे जाते हैं।

योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई थी। अब 24वीं किस्त जारी होने से पात्र किसानों को खेती-किसानी की जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।

ई-केवाईसी और बैंक खाते की जानकारी रखें दुरुस्त –

कृषि विभाग के अनुसार, योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों की ई-केवाईसी पूरी होना आवश्यक है। साथ ही आधार से जुड़ा सक्रिय बैंक खाता और भूमि संबंधी अभिलेखों का सत्यापन भी सुनिश्चित होना चाहिए। किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर अपनी पात्रता और भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

Latest

खबर सक्ती ...2 मिनट ago

छह दिन से फरार हत्या का आरोपी जंगल से गिरफ्तार ..

गाली-गलौज के विवाद में महिला की हत्या का आरोप, बिलाईगढ़ के खुर्सुला-बकलीपाली जंगल में छिपा था आरोपी .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...51 मिनट ago

सक्ती के 85,450 किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त ..

30 अक्टूबर को खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये, जिलेभर में मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस .. सक्ती, प्रधानमंत्री...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending