Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है कि अब उन्हें च्वॉइस सेंटर व निकाय दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं ..

Published

on

हितग्राही अब घर पर ही अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं निःशुल्क बना सकेंगे ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत बीपीएल और एपीएल राशन कार्डधारी अब स्वयं घर पर ही अपना आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बना सकेंगे। इसके लिए उन्हें नजदीकी च्वाइस सेंटर या सम्बंधित अस्पताल या दफ्तर का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोबाईल एप्प लॉन्च किया गया है, इसके लिये आवश्यक दस्तावेज – राशनकार्ड व आधार कार्ड होना जरूरी है। सर्वप्रथम अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से आयुष्मान एप व आधार फेस रीड (आरडी) एप डाउनलोड करना है। इसके बाद की प्रक्रिया निम्न बिंदुओं पर आधारित है। शुरूआत में आयुष्मान ऐप में लॉगिन पर जाएं बेनिफिसरी विकल्प चुनें, अपना रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर दर्ज करें एवं ओटीपी डालकर लॉगिन करें। इसके बाद स्टेट-छत्तीसगढ़, स्कीम-राशन कार्ड विकल्प का चयन करें, फिर सर्च बाई-फैमिली आईडी, डिस्ट्रिक्ट – अपना जिला चुनें। फैमिली आईडी- राशन कार्ड नम्बर दर्ज कर सर्च करें। इसके पश्चात परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी प्रदर्शित होगी। जिन सदस्यों का नाम हरे रंग में होगा उनका आयुष्मान कार्ड बन चुका है उसे स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं एवं जिन सदस्यों का नाम नारंगी रंग में होगा उनका कार्ड बनाना होगा। उनके नाम के सामने ‘‘डू-ईकेवायसी’’ विकल्प प्रदर्शित होगा, तो ‘‘डू-ईकेवायसी’’ विकल्प का चयन करें, आगे आधार एथेंटिकेशन-सत्यापन हेतु 4 विकल्प प्रदर्शित होंगे। आधार ओटीपी या फिंगर प्रिंट या ईरीस स्केन या फेस एथेंटिकेशन। यदि आधार कार्ड से मोबाईल नम्बर लिंक है तो आधार ओटीपी विकल्प का चयन करें और यदि आधार से मोबाईल नम्बर लिंक नहीं है तो फेस एथेंटिकेशन विकल्प का चयन करें। यदि आपके पास फिंगर प्रिंट बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध है तो फिंगर प्रिंट विकल्प का चयन कर आधार एथेंटिकेशन पूर्ण करें। अब कैप्चर फोटो विकल्प पर जाकर अपना पासपोर्ट-क्लोज अप जिसमें चेहरा सीधा दिख रहा हो, को फोटो खींचना होगा। फिर पता व मोबाइल नम्बर की जानकारी भर कर सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार सबमिट करते ही आपका केवायसी पूर्ण हो जाएगा। इसप्रकार केवायसी आटो एप्रूव भी हो सकता है। आटो एप्रूव होने पर कार्ड डाउनलोड करें। आटो एप्रूव नहीं होने पर अप्रूवल होने की प्रतीक्षा करें, अप्रूवल हो जाने के बाद अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है।

लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है कि अब उन्हें च्वॉइस सेंटर व निकाय दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, नए आयुष्मान कार्ड बनाने तथा ई.के. वाई.सी. अपडेशन के कार्य घर बैठे निःशुल्क किया जा सकता है।

डॉ. एफ. आर. निराला, सीएमएचओ, सारंगढ़-बिलाईगढ़ –

विगत कई महीनों से नए आयुष्मान कार्ड न बन पाने की शिकायत लगातार मिल रही थी, चूंकि अब नया ऐप और आसान तरीके आ जाने से हितग्राही कभी भी अपने घर पर ही अपना कार्ड खुद बना सकते हैं, साथ ही 5 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क इलाज भी अपने माता-पिता के आयुष्मान कार्ड से होगा। ए. पी. एल. राशन कार्डधारी हेतु 50 हजार की तथा बी.पी.एल. राशन कार्डधारी के लिए 5 लाख तक कि ईलाज की सुविधा है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत 25 लाख रुपए की ईलाज हेतु सहायता राशि का प्रावधान है।

डॉ. प्रभुदयाल खरे, नोडल अधिकारी (आयुष्मान भारत) सारंगढ़-बिलाईगढ़।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा7 घंटे ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending