Connect with us

खबर सक्ती ...

समाज में लोगों के बीच आध्यात्मिक आयोजनों में निरंतरता की आवश्यकता : श्री पुनीत साही राम बाबाजी अघोरपीठ आश्रम ..

Published

on

डड़ई के गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में अघोरपीठ आश्रम बोईरडीह के सौजन्य से 120 जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण ,

समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही गुरू- श्री पुनीत साही राम बाबाजी अघोरपीठ आश्रम

सक्ती, आज समाज विघटन की ओर बढ़ता जा रहा है। विघटन अब समाज के बाद परिवारों में शुरू हो गया है। हमारा पारिवारिक संगठन ही टूटता जा रहा है । आज हम बिना किसी स्वार्थ के किसी से मिलते-जुलते नहीं है। कहना ग़लत न होगा कि आज हम स्वार्थ के बीच रिश्तों को जी रहें हैं। यह स्थिति हमारे समाज के लिए बहुत ही चिंताजनक है। ऐसे समय में आज समाज को जरूरत आध्यात्मिक कार्यक्रमों की है। आज हम एक महान संत गुरु घासीदास जी की जयंती मना रहे हैं। ऐसे में हमें चिंतन मनन करने की आवश्यकता है की क्या हम अपने गुरु की तरह समाज को सही दिशा दे पा रहे हैं? उक्त बातें अघोर पीठ जन सेवा केंद्र आश्रम बोईरडीह के महंत श्री पुनीत साही राम बाबाजी ने कही। वे 28 दिसंबर, गुरूवार को सक्ती जिला अंतर्गत विकासखंड सक्ती के गांव डड़ई में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर महंत श्री पुनीत साही राम बाबाजी ने गुरू शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा कि अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले ही गुरू होते हैं। आज समाज में लोगों को चिंतन मनन करने की आवश्यकता है कि क्या हम अपने गुरु के बताए रास्ते पर चल भी रहे हैं? अपने गुरु की तरह समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जा रहे हैं? संत श्री पुनीत साही राम बाबाजी ने कहा बच्चे हमारे आने वाले कल के भविष्य हैं। उनमें गुरू की सीख व अच्छे संस्कारों को लाना अति आवश्यक है। क्योंकि आज हम देखते हैं सभी लोग आज बड़े अधूरे प्रतीत होते हैं। लोग अपने बच्चों के सामने असहाय से नजर आते हैं। इन सब बातों से हमारा बड़ा ही अंधकारमय भविष्य सामने नजर आता है जो कि बहुत चिंताजनक स्थिति है। देश की प्रगति के लिए वैज्ञानिक विकास तो अपनी जगह ठीक है लेकिन उसके साथ -साथ लोगों का नैतिक पतन भी होता ही चला जा रहा है यह बड़ी चिंताजनक स्थिति है। ऐसे में आज जरूरत है कि समाज में ज्यादा से ज्यादा आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो। लोग संस्कारित व चरित्रवान बनें। संतों गुरूओं की शिक्षाओं को आत्मसात कर उसके अनुरूप जीवन जीएं। गौरतलब हो कि बीते 28 दिसंबर, गुरूवार को बड़ी में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम डड़ई के मनहर परिवार द्वारा आयोजित किया गया था। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम में अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह जैजैपुर के महंत श्री पुनीत साही राम बाबाजी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अघोरपीठ जनसेवा केंद्र आश्रम बोईरडीह के द्वारा जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण ..

कार्यक्रम में अघोरपीठ जनसेवा केंद्र बोईरडीह जैजैपुर द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किया गया।‌ इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य उदय मधुकर ने बताया कि इस दौरान कुल 120 जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने सामाजिक कार्यकर्ता उदय मधुकर के नेतृत्व मे बेनुराम , कार्तिक , सम्मे लाल , सोहित राम, संतराम, रीखीराम, कुशल, दिलचंद, चंद्रिका, गेंदराम, मदन, सोहित, अंकलेश्वर, मत्थूलाल, तरूण‌, उमाशंकर ,संजू, गजेन्द्र,चंदूराम, बरतराम, कमलेश कुनाल, विनायक, विराज, एसकुमार, भोजराम, देवकुमार , सूरज, अरूण, सहित मनहर परिवार व डड़ई वासी का अहम् योगदान रहा। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला व ब्लाक ईकाई तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के पदाधिकारियों सहित सतनामी समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही जिनके द्वारा बाबा के जैतखाम पर ध्वजारोहण भी किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती के पनारी नहर पुल पर जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार ..

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 60 हजार का सामान जब्त .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया जोर .. सक्ती, बिलासपुर संभाग...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती में कामधेनु NXT टीएमटी का तकनीकी सेमिनार संपन्न, ठेकेदारों-मिस्त्रियों को बताए मजबूत निर्माण के आधुनिक सूत्र ..

श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स में जुटे निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञ, कामधेनु टीएमटी की उन्नत तकनीक और गुणवत्ता से हुए रूबरू .....

खबर रायगढ़1 दिन ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली1 दिन ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending