Connect with us

खबर सक्ती ...

शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस ..

Published

on

यूनिसेफ एवं वी द पीपल फाउंडेशन के सहयोग से सामाजिक मुद्दों पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन ..

सक्ती, जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देश और जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे के आदेशानुसार ग्राम पंचायत परसदा खुर्द में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गाँव के सभी युवाओं ने मिलकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने पहले रैली निकाली और नारा लेखन करके विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाई, उसके पश्चात नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में एनीमिया, टीकाकरण, स्वच्छता, नशा मुक्ति, सही पोषण और स्वस्थ जीवन शैली,प्लास्टिक मुक्त भारत पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। यह पहल हमारे समाज में व्यवहारिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित हुई।

इस कार्यक्रम में हाई स्कूल, एनएसएस, भारत स्काऊट्स एंड गाइड और गाँव के सभी युवाओं ने भाग लिए। कार्यक्रम के दौरान गाँव के सरपंच श्रीमती अनिता साहू, सरपंच पति अनिल साहू एडवोकेट, पंचगण, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अंगनवाड़ी कार्यकर्ता, CHO अमृता सिदार, योम प्रकाश लहरे, उदय राम मधुकर और सामाजिक संस्थाओं जैसे मानव धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव कबीर सागर, निवेदिता फाउंडेशन के डायरेक्टर संतान दास सहित सभी ने मिलकर सहयोग प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की जिला पदाधिकारी कमला देवी गवेल, प्राचार्य सविता चौधरी, विनिता राठौर, सुरेंद्र साहू , राजेंद्र बेहरा, दुलार साय कुर्रे, रूप सिंह राठिया, सुरेंद्र कुमार सिदार और यूनिसेफ़ के तरफ से जिला सलाहकार तोषित चौहान ने आवश्यक रूपरेखा तैयार कर सहयोग प्रदान किया।

साथ ही, जागरूकता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वी द पिपल (CGWTP) फाउन्डेशन ने भी सहयोग प्रदान किया। हाई स्कूल परसदा खुर्द वा अन्य विद्यालयों कालेजों के युवा विद्यार्थियो ने जागरुकता कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 मिनट ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध...

खबर सक्ती ...16 मिनट ago

सक्ती के पनारी नहर पुल पर जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार ..

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 60 हजार का सामान जब्त .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...22 मिनट ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया जोर .. सक्ती, बिलासपुर संभाग...

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

सक्ती में कामधेनु NXT टीएमटी का तकनीकी सेमिनार संपन्न, ठेकेदारों-मिस्त्रियों को बताए मजबूत निर्माण के आधुनिक सूत्र ..

श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स में जुटे निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञ, कामधेनु टीएमटी की उन्नत तकनीक और गुणवत्ता से हुए रूबरू .....

खबर रायगढ़21 घंटे ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली22 घंटे ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, लोहराकोट में दबिश देकर एक आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुष्कर्म के मामले में सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ..

सक्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रेमिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का फैसला .. सक्ती, प्रथम अपर सत्र न्यायालय, सक्ती ने महिला की हत्या...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending