खबर मालखरौदा ..
ग्राम मुक्ता में निकली अक्षत कलश यात्रा, लगे जय श्री राम के नारे ..

मालखरौदा, अयोध्या में राम जन्मभूमि नवनिर्माण व भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गांव-गांव में अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने और 22 जनवरी अपने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित और रंगोली बनाने दीवाली मानने के लिए घर-घर पीले चावल वितरित किया जा रहे हैं।

मालखरौदा विकासखंड के ग्राम मुक्ता में रविवार को श्री शनिदेव हनुमान मंदिर के पास अक्षय कलश का स्वागत पुष्प चढ़ाकर माल्यार्पण आरती कर कलश यात्रा गांव में बड़े धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा में ग्रामीण झांझ मंजीरे की थाप पर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। गांव के घर-घर में राम भक्तों को 22 जनवरी को ऐतिहासिक बनाने का निमंत्रण पत्रक भी वितरण किया वहीं घर-घर में युवती महिलाओं ने अक्षत कलश का दीप प्रज्वलित और पुष्प वर्षा से स्वागत किया और प्रभु श्री राम को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किए अक्षत कलश प्रत्येक घर ले जाकर अयोध्या आने के आमंत्रण के लिए पीले चावल देकर आग्रह किया गया। अक्षत कलश यात्रा में गांव के सभी ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login