Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में जिला स्तरीय रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का होगा आयोजन ,

विशेष शिविर लगाकर बनाए ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड- कलेक्टर ,

समय-सीमा, जनदर्शन के लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण – कलेक्टर ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुवे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष शिविर लगाकर जिले में ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने 22 जनवरी 2024 को धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव सहित विकासखंड स्तर और नगर पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जनदर्शन, समय-सीमा सहित अन्य लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए है।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य की विस्तार से समीक्षा करते हुवे अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चो की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे पात्रतानुसार निर्धारित सभी बच्चो को इसका लाभ दिलाने कहा। उन्होंने कलेक्ट्रेट सक्ती के समीप स्थित मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह कार्यक्रम में परेड एवं रिहर्सल, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा एवं बेरेकेटिंग सहित अन्य विभिन्न आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और गरिमामय आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थित पेयजल, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत स्वास्थ्य कैंप, उज्जवला योजना, धरती कहे पुकार, मेरी कहानी मेरी जुबानी सहित अन्य विविध आयोजन के अद्यतन स्थिति व नोडल अधिकारियों द्वारा छात्रावासो के निरीक्षण कार्यों की जानकारी ली। साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना, पीएम आवास योजना, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य तथा डीएमएफ सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, हर माह मिल रहा आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, घर के खर्चों में निभा रहीं अहम भूमिका .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

डभरा में अवैध शराब का धंधा बेखौफ जारी, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश बेअसर, डभरा क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध शराब का कारोबार , पुलिस की सख्ती के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending