Connect with us

खबर सक्ती ...

अधिवक्ता संघ सक्ती का चुनाव प्रक्रिया जारी …प्रथम चरण में विभिन्न पदों के लिए 28 वकीलों ने दाखिल किया नामांकन ..

Published

on

सर्व सम्मति और आपसी सहमति से अधिवक्ता संघ का गठन समय की मांग … अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, अधिवक्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जिसके प्रथम चरण में आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पर अध्यक्ष हेतु कुल 6 अधिवक्तों ने अपना नामांकन दाखिल किया है जबकि उपाध्यक्ष हेतु 4 तथा शेष सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रथपाल, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव हेतु 2_2 अधिवक्ता तथा कार्यकारणी के 6 पदों हेतु 8 वकीलों ने उम्मीदवारी हेतु फार्म सबमिट किया है, यह जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता गनी मोहम्मद ने बताया कि नामांकन वापसी हेतु 4 मार्च की तिथि सुनिश्चित है तथा आवश्यक होने पर उम्मीदवारी में कायम रहने वाले अभ्यर्थियों के बीच हार_जीत हेतु 13 मार्च को मतदान होगा पश्चात उसी दिन मत गणना उपरांत परिणाम घोषित किया जाएगा।

इस संबध में अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने बताया कि आज अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची जारी की गई है। अभी अंतिम सूची के लिए तीन दिन का समय है इस दरम्यान संघ के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्यों से विचार विमर्श बाद सर्व सम्मति बनाने का प्रयास किया जायेगा ताकि अधिवक्ता संघ की प्राचीन एवं सशक्त परंपरा व प्रतिष्ठा पुनः कायम किया जा सके। नवीन जिला सक्ती के विकास की दशा_दिशा तय करने में अधिवक्ता संघ की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत बार की आवश्यकता सभी महसूस कर रहे है क्योंकि सक्ती बार में जब सर्वसम्मति से संघ का गठन होता रहा है तो नगर के हर क्षेत्र में वकीलों का दबदबा रहा है यहां तक नगर के सबसे पुराने विद्यालय शिशु मंदिर और इंग्लिश मीडियम भी वकीलों ने खोला है तो वहीं राजनीति में भी दोनों दलों में वकीलों की खासी भूमिका रही है। अब पुनः समय की मांग है कि सक्ती नगर की राजनीतिक उपेक्षा को देखते हुए वकीलों की एकजुटता जरूरी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनपद पंचायत सक्ती के प्रभारी सीईओ बने मोहनीश आनंद देवांगन, पदभार ग्रहण करते ही सुनी सचिवों की समस्याएं ..

वेतन विसंगति और सेवा संबंधी मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का दिया भरोसा, पंचायत सचिवों ने किया स्वागत...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान ..

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन , खाद्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending