Connect with us

खबर रायगढ़

कलेक्टर ने अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ..

Published

on

भ्रमण से महिलाओं को मिलता है प्रशिक्षण, बढ़ता है आत्मविश्वास ..

रायगढ़, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं के बस को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर ओडिशा के पुरी जिला के लिए रवाना किया।

कलेक्टर गोयल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना अन्तर्गत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को शैक्षणिक भ्रमण में पुरी भेजा जा रहा है। भ्रमण में जाने से महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ता है। अन्य स्थान जाने से उन्हें प्रशिक्षण मिलता है और दूसरे समूह की महिलाओं से उनका मेलजोल भी होता है। एक तरह से बहुउद्देशीय विकास ही योजना का उद्देश्य है। कलेक्टर गोयल ने कहा कि यह अच्छी योजना है, उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों से आगामी वर्ष में अधिक टारगेट की मांग करने को कहा। जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को भ्रमण पर भेजा जा सकें।

उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न विकासखण्ड के स्व-सहायता समूह की 100 महिलाओं को उड़ीसा राज्य भ्रमण के लिए भेजा गया है। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को पुरी जिले के कोणार्क ग्राम स्थित गायत्री जुट कलस्टर उत्पादक समूह का अध्ययन अवलोकन तथा पुरी, भुवनेश्वर का भ्रमण व अवलोकन कराया जाएगा। इस दौरान डीपीओ एल.आर.कच्छप, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अतुल दांडेकर एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जनपद पंचायत सक्ती के प्रभारी सीईओ बने मोहनीश आनंद देवांगन, पदभार ग्रहण करते ही सुनी सचिवों की समस्याएं ..

वेतन विसंगति और सेवा संबंधी मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का दिया भरोसा, पंचायत सचिवों ने किया स्वागत...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान ..

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन , खाद्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending