Connect with us

खबर कोरबा

कांग्रेस तोड़-फोड़ की राजनीति नहीं करती और न ही किसी तरह का दबाव डाला जाता : सांसद ज्योत्सना महंत .

Published

on


जनता सेवा का अवसर दें , कांग्रेस पार्टी 5 न्याय व 25 गारंटी करेंगे पूरी ..


कोरबा, कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज संसदीय क्षेत्र के गणेशपुर, कंहारबहरा, जिल्दापारा, पड़ीता आदि गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता ने हमेशा से ही महंत परिवार को स्नेह व आशीर्वाद देते आई है। जनता के भरोसे पर महंत परिवार सदैव खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहा है। उन्होंने कहा कि आप सबने पिछले चुनाव में मुझे सेवा करने का अवसर दिया और एक बार फिर आप सबके आशीर्वाद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबको जोड कर रखने में विश्वास करती है, और तोड़-फोड़ की राजनीति नहीं करती और न ही किसी तरह का दबाव डाला जाता है।

निर्भिक और निष्पक्ष रूप से मतदान करते हुए कांग्रेस की सरकार कोरबा लोकसभा और केन्द्र में बनाने का आह्वान करते हुए श्रीमती महंत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में देश की जनता के लिए 5 गारंटी ली है। हमें काम करने का एक अवसर मिलना चाहिए ताकि इन सभी गारंटियों को पूरा कर सकें। युवाओं को नौकरी व रोजगार से जोड कर उनका विकास, महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने, किसानों को कर्ज मुक्त करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के करों से भी मुक्त करने की गारंटी हमने ली है। मजदूरों को किसी भी उद्योग, धंधे से यूं ही काम से न निकाला जा सके, इसके लिए भी हम गारंटी लेते हैं। आज जिन श्रमिकों को रोजगार गारंटी योजना में 200-250 रुपए की मजदूरी मिलती है, उन सभी को 400 रुपए की मजदूरी का हमारा वादा है। जिन पेंशनधारियों को 350 रुपए, 500 रुपए या अन्य राशि मिलती है, उन सभी सामाजिक सुरक्षा, विधवा, नि:शक्त, सुखद सहारा व तमाम पेंशन योजनाओं में सीधे 1 हजार रुपए देने का हमने वादा किया है। इन सभी वादों को पूरा करने के लिए आप सबके साथ व सहयोग की जरूरत है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के पनारी नहर पुल पर जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार ..

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 60 हजार का सामान जब्त .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया जोर .. सक्ती, बिलासपुर संभाग...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती में कामधेनु NXT टीएमटी का तकनीकी सेमिनार संपन्न, ठेकेदारों-मिस्त्रियों को बताए मजबूत निर्माण के आधुनिक सूत्र ..

श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स में जुटे निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञ, कामधेनु टीएमटी की उन्नत तकनीक और गुणवत्ता से हुए रूबरू .....

खबर रायगढ़1 दिन ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली1 दिन ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending