Connect with us

खबर सक्ती ...

नवरात्रि की षष्ठी तिथि के अवसर पर मातृशक्ति-दुर्गा वाहिनी की बहनों ने नगर में निकाली चुनरी यात्रा ..

Published

on

सक्ती, नवरात्रि की षष्ठी तिथि को सक्ती नगर में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति- दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा चुनरी यात्रा का आयोजन किया। जो सक्ती नगर के दुर्गा मंदिर से खरसिया रोड बाजार पारा, कचहरी चौक से मध्य नगरी रोड होते हुए, मां महामाया मंदिर में विराजमान आदिशक्ति मां महामाया को चुनरी अर्पित की गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या बल के साथ मातृशक्ति- दुर्गा वाहिनी की बहन यात्रा में उपस्थिति रही। सक्ती नगर में यह चुनरी यात्रा मातृशक्ति द्वारा स्वप्रेरित कार्यक्रम था, जो मातृशक्तियों द्वारा ही मातृशक्तियों के सहयोग से मातृशक्तियों की बहनों ने ही चुनरी यात्रा के साथ नगर के मुख्य मार्ग में से होकर ढोल- ताशा से सुसज्जित होकर चुनरी के साथ यात्रा संपन्न की जो की मातृशक्ति की नगर इतिहास में प्रथम अवसर होने से लोगों के बीच सराहनीय रही है। मातृशक्तियाँ ही कार्यक्रम का सफल आयोजन कर मातृशक्ति की सशक्त होने का संदेश दिया।

चुनरी यात्रा कार्यक्रम की मार्गदर्शक मातृशक्ति सुनीता सोनसरे ने बताया कि हमारी मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा यह स्वप्रेरित कार्यक्रम है जो आपसी सहयोग एवं समरसता के साथ संपन्न हुआ परिषद कार्ययोजना के अनुरूप नगर के सभी वार्डों में मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की टोली आधे से भी अधिक वार्डो में बनाई जा चुकी है यही कारण है कि लगभग सभी वार्ड से मातृ शक्तियां स्वप्रेरित होकर इस चुनरी यात्रा में सम्मिलित हुई है यात्रा को सफल बनाई है जो की मातृशक्ति की सशक्तिकरण का प्रमाण है विश्व हिंदू परिषद समस्त समाज में समरसता व सुरक्षा का उपाय प्रेरित करता है, जो लौकिक सत्य है कि जो समाज या व्यक्ति अपने सुरक्षा का उपाय नहीं करता, उसका, भगवान भी रक्षा नहीं कर सकता। परिषद दृष्टिकोण में पूरा विश्व के लोग हमारे परिवार होने से सब की सुरक्षा उपाय की विचार भी प्रेरित करती है इसलिए हमें सशक्त बनना है तो हम सभी को मजबूत संगठन से जुड़ने की आवश्यकता है। चुनरी यात्रा के मुख्य नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष पुष्पा साहू ,जिला सत्संग प्रमुख अनिता गौतम, उत्तरा साहू, रंजनी सोनी, चांदनी सहिस , मीना सारथी, चंद्रिका साहू , जानकी यादव, लता सोनी, गंगा यादव, गोमती अग्रवाल बृजेश्वरी यादव, गौरी, संपत्ति पटेल संतोषी गोस्वामी, लक्ष्मीन सहिस फोटो बाई यादव, जयंती भट्ट, नीलम कमल, सजनी भट्ट , ज्योति चौबे, वीना पटेल, ममता श्रीवास, गुलाबी देवांगन, हरियाली देवांगन, उमा देवी बरेठ, फूलबाई श्रीवास, कुंती केवट, भगवती सोनी, गीता सोनी, राजकुमारी देवांगन, तुलसी सिदार, झरना साहू , दुर्गा यादव, पूनम यादव ,अन्नपूर्णा यादव, अनुज यादव, गीता सोनी, एवं अन्य मातृशक्ति के साथ-साथ दुर्गावाहिनी की बहनों में खुशी साहू , अमीनी, आरुषि सहिस, काजल पटेल, सिद्धि, भूमिका, एंजेल भट्ट, खुशी सोनी, के साथ अन्य बहनों ने अपने उपस्थिति दर्ज कराकर यात्रा का नेतृत्व किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जनपद पंचायत सक्ती के प्रभारी सीईओ बने मोहनीश आनंद देवांगन, पदभार ग्रहण करते ही सुनी सचिवों की समस्याएं ..

वेतन विसंगति और सेवा संबंधी मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का दिया भरोसा, पंचायत सचिवों ने किया स्वागत...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान ..

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन , खाद्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending