Connect with us

खबर सक्ती ...

हेलमेट की उपयोगिता विषय पर पुलिस निरीक्षक वाई.एन.शर्मा की बनाई वीडियो क्लिप की, हो रही है चहूं ओर सराहना ..

Published

on

हेलमेट को सिर मे पत्नी को दिल मे रखिये जीवन रहेगा सुरक्षित – रजनी निराला ..

सक्ती, यातायात जागरूकता की कमी तथा उसके नियमों के परिपालन में बरती जाने वाली लापरवाही के चलते सड़कों पर आवागमन के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी ही देखी जा रही है। हालांकि सक्ती पुलिस प्रशासन इस संबंध में लगातार एडवाइजरी जारी करने के साथ-साथ जागरूकता भी फैलाने को लेकर बेहद संवेदनशील भी नजर आती है।

अब इस मामले में नवीन जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ स्टेनो वाई. एन. शर्मा ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता तथा उसके महत्ता को प्रदर्शित करने वाली एक वीडियो क्लिप बनाया है। लगभग दो मिनट के इस वीडियो क्लिप में पुलिस अधिकारी वाई.एन. शर्मा ने नायक के रूप में मुख्य भूमिका निभाई है।‌ वहीं इस वीडियो क्लिप में हालिया रिलीज छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर फिल्म मोर छईया भुईयां भाग -2 में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री रजनी निराला ने निभाया है। जबकि इस वीडियो क्लिप का निर्माण उसकी एडिटिंग तथा उसका निर्देशन प्रिंस शर्मा ने किया है। इस वीडियो के बारे में वाई.‌ एन. शर्मा ने मीडिया को बताया कि आज लोग यातायात नियमों के परिपालन में बड़ी लापरवाही बरत रहे हैं यही वजह है कि सड़कों पर आवागमन के दौरान दुर्घटना की स्थिति में लोग जान भी गवां रहे हैं।

श्री शर्मा ने आगे बताया कि अपना सक्ती जिला भी इससे अछूता नहीं रह गया है। सक्ती जिला जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में स्थित है। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं दूसरी ओर दोपहिया वाहन चलाते समय लोग हेलमेट पहनने में लापरवाही भी बरत रहे हैं फलस्वरूप दुर्घटना की स्थिति में मौतें भी हो जा रही हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को लेकर बेहद संवेदनशील है। छत्तीसगढ़ पुलिस इस मामले में चलित थाना लगाकर, गांवों में चौपाल लगाकर इस दिशा में लोगों के बीच जन-जागरूकता फैलाने के मुहिम में जोर-शोर से जुटी हुई है। श्री शर्मा ने कहा कि सक्ती में जब से अंकिता शर्मा ने पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला है इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। यातायात जागरूकता के कार्यक्रम भी चलाए जा‌ रहे हैं ताकि लोग यातायात नियमों को जाने व समझें तथा उसका वाहन चलाते समय शत् प्रतिशत पालन‌ भी करें। सक्ती एस. पी. अंकिता शर्मा ने इस मामले में सक्ती जिले के अंदर सड़कों पर एैसे दुर्घटना जन्य जगहों को चिन्हित किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे जगहों को सार्वजनिक कर उन्हें सचेत करना है ताकि लोग उन जगहों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं। वाई. एन. शर्मा ने कहा कि इतने प्रयासों के बावजूद मुझे लगा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर लोगों में भावनात्मक जुड़ाव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में पारिवारिक तौर पर‌ मैंने इस प्रकार के वीडियो क्लिप के जरिए लोगों में जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक‌ सकरात्मक पहल की है उम्मीद है इससे जन-जागरूकता बढ़ेगी और लोग दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनेंगे।

वीडियो क्लिप की नायिका रजनी का कहना हैं कि हेलमेट को सिर मे तथा पत्नी को दिल मे रखिये जीवन सुरक्षित रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़8 घंटे ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली9 घंटे ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, लोहराकोट में दबिश देकर एक आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दुष्कर्म के मामले में सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ..

सक्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रेमिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का फैसला .. सक्ती, प्रथम अपर सत्र न्यायालय, सक्ती ने महिला की हत्या...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक हुआ आयोजित ..

31 जुलाई 2026 तक किसानों का पंजीयन पूर्ण करने के दिए निर्देश ..         सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता...

खबर कोरबा1 दिन ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending