Connect with us

ख़बर रायपुर

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर पेराई सीजन वर्ष 2023-24 के गन्ना किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान जारी ..

Published

on

भोरमदेव शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को अब तक कुल 113 करोड़ 52 लाख रुपए का भुगतान जारी ,

किसानों को जल्द ही रियायत दर पर 50 किलो शक्कर प्रदान किया जाएगा : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर द्वारा पेराई सीजन 2023-24 के तहत गन्ना किसानों को एफआरपी गन्ना भुगतान अंतर्गत 6 करोड़ 02 लाख रुपए का भुगतान जारी किया गया है। इस भुगतान के साथ ही कारखाना द्वारा अब तक कुल 113 करोड़ 52 लाख रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को किया जा चुका है। इस प्रकार पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना बेचने वाले सभी किसानों को 100 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना द्वारा सभी किसानों का 100 प्रतिशत भुगतान पूरा कर दिया गया है। इसके साथ ही, किसानों को जल्द ही रियायती दर पर 50 किलो शक्कर भी प्रदान की जाएगी। त्योहारी सीजन के मद्देनजर गन्ना बिक्री से प्राप्त राशि के कारण किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी एफआरपी की शत-प्रतिशत राशि का भुगतान कर रहा है। क्षेत्र के किसानों की जागरूकता और उच्च गुणवत्ता के गन्ना की आपूर्ति के कारण इस वर्ष रिकवरी में वृद्धि हुई है, जिससे किसानों को इस वर्ष पिछले वर्ष से अधिक रिकवरी राशि प्राप्त होगी। इस राशि का भी भुगतान जल्द ही किया जाएगा, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है।

यह उल्लेखनीय है कि एफआरपी और रिकवरी राशि शक्कर कारखाना द्वारा दी जाती है, जबकि गन्ना प्रोत्साहन या बोनस राशि छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग द्वारा दी जाती है। राज्य सरकार के कृषि बजट में बोनस राशि को भी शीघ्र गन्ना किसानों को प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 मिनट ago

बड़ी खबर: बिना निविदा करोड़ों की खरीदी पर बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य व अधिकारी निलंबित ..

उच्च शिक्षा विभाग में घोटाले पर शासन सख्त, कई कॉलेज–विश्वविद्यालयों के जिम्मेदारों पर गिरी गाज .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के उच्च...

खबर सक्ती ...34 मिनट ago

चलित थाना में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया जनसंवाद, साइबर सुरक्षा-यातायात व नशा मुक्ति पर दिया संदेश ..

सक्ती, आज 12 जनवरी 2026 को थाना बाराद्वार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तलवा में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की गरिमामयी...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

वेदांता की पहल: सक्ती में 50 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र बनकर मिला पोषण आहार ..

कलेक्टर व सीएमएचओ की मौजूदगी में पोरथा पीएचसी में स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ वितरण , 70 वर्ष से अधिक आयु...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अवैध धान परिवहन पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त ..

एसडीएम रूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मालखरौदा में 300 कट्टी अवैध धान पकड़ा गया .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर कोरबा1 दिन ago

जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक भूमिका , “जनजातीय गौरव पथ” के निर्माण और महापुरुषों...

खबर कोरबा1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौरा-गौरी की पूजा कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की ..

कोरबा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा नगर के पावन महर्षि वाल्मीकि आश्रम में भगवान शिव और माता पार्वती के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

लोकतंत्र की पाठशाला बना नेशनल रोवर – रेंजर जंबूरी ..

युवा संसद में डॉ. रमन सिंह बने संसद के अध्यक्ष और बच्चे बने सांसद, लोकहित के मुद्दों पर हुई चर्चा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा मे अवैध धान परिवहन पर राजस्व विभाग की सख्ती, पांच ट्रैक्टर जब्त ..

रात्रि जांच में बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज ले जाए जा रहे 750 कट्टी धान पकड़ा गया .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, सक्ती–जैजैपुर में सैकड़ों बोरी धान जब्त ..

समर्थन मूल्य खरीदी के दौरान बड़ी कार्यवाही, राजस्व व मंडी विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन से ही धरातल पर साकार होती हैं शासन की नीतियां : मुख्यमंत्री साय ..

राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित , मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending