खबर सक्ती ...
मालखरौदा स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही से नवजात की दर्दनाक मौत ..

अस्पताल स्टाफ पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने की सख्त कार्रवाई की मांग ,
कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी, क्षेत्र में आक्रोश ..
सक्ती, मालखरौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ एक नवजात शिशु की सही समय पर इलाज न मिलने के कारण मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, बड़ेसीपत निवासी अजय कुमार जांगड़े अपनी पत्नी सुनिता जांगड़े को प्रसव के लिए अस्पताल लाए थे। परंतु, अस्पताल में डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं थे, जिसके चलते प्रसव के दौरान नवजात शिशु की देखभाल में गंभीर लापरवाही हुई।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में करीब दो घंटे तक कोई चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद नहीं था, और प्रसव के बाद बच्ची की उचित देखभाल न होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ित पति अजय जांगड़े का कहना है कि सिस्टर ममता बड़ा ने प्रसव के दौरान नाल काटने के बाद कैंची नाल में ही छोड़ दी और बिना देखरेख के चली गई। इस बीच, एक स्टाफ सदस्य तरुण साहू द्वारा उन्हें गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

अजय जांगड़े ने थाना मालखरौदा में शिकायत दर्ज कराते हुए सिस्टर ममता बड़ा, बीएमओ मृत्युंजय राठौर, डॉक्टर अनुज साहू और स्टाफ सदस्य तरुण साहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपनी पत्नी के साथ आमरण अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है, और लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login